एक्सप्लोरर

2G घोटाले पर ए राजा ने लिखी किताब, मनमोहन को लेकर किए कई खुलासे

ए राजा ने किताब में लिखा है, ‘’यूपीए-टू की हत्या करने के लिए राजनीतिक साजिश रची गई जिसके लिए विनोद राय के कंधे पर बंदूक रखी गई.’’

नई दिल्ली: पूर्व दूरसंचार मंत्री और टू जी घोटाले में आरोपी रहे ए राजा ने '2जी सागा अनफोल्ड्स'... नाम की एक किताब लिखी है. इस किताब में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह लेकर पूर्व सीएजी विनोद राय और घोटाले को लेकर कई खुलासे किए गए हैं. ए राजा की ये किताब कल रिलीज होगी. किताब में ए राजा ने घोटाले पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं. किताब में ए राजा ने लिखा है, ‘’दूरसंचार मंत्रालय के हर फैसले की जानकारी मनमोहन सिंह को थीM लेकिन उन्होंने कभी मेरा बचाव नहीं किया.  मनमोहन सिंह को उनके सलाहकार गलत जानकारी दे रहे थे और पीएमओ दूरसंचार लॉबी के दबाव में काम कर रहा था.’’ मनमोहन सिंह की चुप्पी पर उठाए सवाल मनमोहन सिंह की चुप्पी के बारे में ए राजा ने लिखा, ‘’मेरी हर कार्रवाई जायज थी बावजूद इसके मनमोहन की चुप्पी ऐसी थी जैसी पूरे देश की अंतरआत्मा ने चुप्पी साध ली हो.’’ इतना ही नहीं ए राजा लिखते हैं कि मनमोहन सिंह को सीबीआई के छापों के बारे में भी जानकारी नहीं थी. राजा ने आगे लिखा, ‘’22 अक्टूबर 2009 को सीबीआई ने दूरसंचार मंत्रालय और कुछ दूरसंचार कंपनियों के दफ्तरों पर छापे मारे थे. उसी शाम सात बजे मैं साउथ ब्लॉक में पीएम से उनके दफ्तर में मिला. पीएमओ में प्रधान सचिव टीके नायर भी मौजूद थे।.लोगों को ये जानकर हैरानी होगी कि जब मैंने पीएम को सीबीआई छापों के बारे में बताया तो वो चौंक गए.’’ पूर्व CAG विनोद राय पर सवाल ए राजा ने अपनी किताब में पूर्व सीएजी विनोद राय पर जमकर हमला बोला है. ए राजा ने किताब में लिखा है, ‘’विनोद राय का व्यवहार उस बिल्ली जैसा था जिसने अपनी आंखें बंद की और एलान कर दिया कि पूरे ब्रह्मांड में अंधेरा है. विनोद राय वैसे सूत्रधार की भूमिका में थे, जिसने काल्पनिक तस्वीर पेश की जिसके पीछे मीडिया और विरोधी पार्टियां लग गईं.’’ ए राजा ने किताब में लिखा है, ‘’यूपीए-टू की हत्या करने के लिए राजनीतिक साजिश रची गई जिसके लिए विनोद राय के कंधे पर बंदूक रखी गई.’’ क्या था टूजी घोटाला? बता दें कि 2010 में CAG के खुलासे के बाद एक लाख छिहत्तर करोड़ रुपये का ये कथित घोटाला सामने आया था. 2008 में तत्कालीन यूपीए-2 की सरकार में टेलीकॉम कंपनियों को 2G स्पेक्ट्रम का आवंटन में नियमों की अनदेखी कर टेलीकॉम कंपनियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगा था. साल 2012 में सुप्रीम कोर्ट ने 2G स्पेक्ट्रम के सभी 122 लाइसेंस रद्द कर दिए थे. इस घोटाले में ए राजा जेल भी जा चुके हैं. दिल्ली की निचली अदालत ने ए राजा समते सभी आरोपी को पिछले महीने ही बरी कर दिया था. घोटाले पर सुनवाई के दौरान ही ए राजा ने ये किताब लिखी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
ऑटो से सफर होगा महंगा! जानें किस राज्य ने लिया बड़ा फैसला, कितना देना होगा किराया
ऑटो से सफर होगा महंगा! जानें किस राज्य ने लिया बड़ा फैसला, कितना देना होगा किराया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget