एक्सप्लोरर

वेंकैया नायडू ने की मनमोहन सिंह की तारीफ, कहा- राज्यसभा में आपकी कमी खलेगी

मनमोहन सिंह का राज्यसभा में कार्यकाल 14 जून को खत्म हो गया है. यही कारण है कि इस बार वह सदन में नहीं दिखाई देंगे. वह असम से लगातार पांच बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं, जब वह प्रधानमंत्री थे तब भी वह राज्यसभा से ही चुनकर आए थे.

नई दिल्ली: राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को उच्च सदन में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सराहना की और उनके योगदान की चर्चा की. नायडू ने सदन में कहा कि मनमोहन सिंह और एक अन्य सदस्य एस कुजूर अपने कार्यकाल के समाप्त होने पर 14 जून 2019 को सेवानिवृत्त हो गए. वे उच्च सदन में असम का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सदन को निश्चित रूप से उनकी कमी खलेगी जिन्होंने अपने उल्लेखनीय योगदान से इस सदन की गरिता और प्रतिष्ठा में वृद्धि की.

नायडू ने कहा कि मनमोहन सिंह लगातार पांच बार इस सदन के सदस्य रहे. वह 1991 से 2019 तक उच्च सदन के सदस्य रहे. वह इस दौरान लगातार दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे. इसके अलावा वह मार्च 1998 से मई 2004 के बीच राज्य सभा में विपक्ष के नेता रहे. वह 2004 से 2014 तक सदन के नेता भी रहे.

नायडू ने कहा कि सिंह बहुत ही भद्र, शांत और शालीन व्यक्ति हैं. उन्होंने राष्ट्र के विकास एवं कल्याण से संबंधित विभिन्न् मुद्दों विशेषकर आर्थिक मामलों में होने वाली चर्चाओं में भाग लेकर सदन की सामूहिक बुद्धिमत्ता को समृद्ध करने में काफी योगदान किया. उन्होंने कुजूर का जिक्र करते हुए कहा कि वह जून 2013 से जून 2019 तक उच्च सदन के सदस्य रहे. उन्होंने आदिवासियों और असम के चाय बागानों में काम करने वाले लोगों के लिए काफी काम किया. नायडू ने दोनों सदस्यों को उनके अच्छे स्वास्थ्य, प्रसन्नता और लंबे समय तक राष्ट्र की सेवा में सक्रिय रहने की कामना की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अभिजीत दीपके का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अभिजीत दीपके का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
Dharmendra Pradhan Resign: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार
'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन
'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget