एक्सप्लोरर

राज्यसभा उपचुनाव: राजस्थान से मनमोहन सिंह ने नामांकन भरा, जीतने की पूरी संभावना

राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के बहुमत को देखते हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के जीतने की पूरी संभावना है. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता के भलाई के लिए जो बन पड़ेगा वो करेंगे. उन्होंने सीएम अशोक गहलोत, डिप्टी सीएम सचिन पायलट और पार्टी के सभी सदस्यों का आभार जताया.

जयपुर: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राजस्थान से राज्यसभा के उपचुनाव के लिए मंगलवार को यहां नामांकन पत्र दाखिल किया. राज्य विधानसभा में निर्वाचन अधिकारी के सामने उन्होंने अपने नामांकन के चार सैट दाखिल किए. नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पूर्व पीएम ने उन्हें नामांकित करने के लिए कांग्रेस पार्टी का आभार जताया. विधानसभा में कांग्रेस के बहुमत को देखते हुए राज्यसभा उपचुनाव में मनमोहन सिंह के जीतने की पूरी संभावना है. इसके साथ ही उन्होंने मदन लाल सैनी के परिवारजनों के लिए सांत्वना व्यक्त की. बीजेपी के राज्यसभा सदस्य सैनी के निधन से यह सीट खाली हुई है जिनका जून में निधन हो गया था.

मनमोहन सिंह ने कहा कि वह राज्य की जनता के हित के लिए जो बन पड़ेगा, करेंगे. उन्होंने कहा,‘‘मैं कांग्रेस पार्टी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और कांग्रेस पार्टी के सभी सदस्यों के लिए आभारी हूं कि उन्होंने मुझे राज्यसभा की इस रिक्त सीट के लिए नामित किया है.’’ राजस्थान की जनता और कांग्रेस पार्टी का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि वह प्रदेश की जनता के हितों के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, राज्य सरकार में संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल, मुख्य सचेतक महेश जोशी, स्वास्थ्य मंत्री रघ शर्मा सहित राज्य के अनेक मंत्री व वरिष्ठ नेता उनके साथ थे.

राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटें हैं. इनमें से दो फिलहाल खाली हैं. कांग्रेस के पास 100 विधायक हैं जबकि उसके गठबंधन सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल का एक विधायक है. भारतीय जनता पार्टी के पास 72, बहुजन समाज पार्टी के पास छह, भारतीय ट्राइबल पार्टी, सीपीएम और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के पास दो दो विधायक है. 13 निर्दलीय विधायक हैं तो दो सीट खाली हैं.

सत्तारूढ़ कांग्रेस के पास 12 निर्दलीय और बीएसपी के विधायकों का बाहर से समर्थन भी है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह लगभग तीन दशक तक असम से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होते रहे. वह 1991 से 2019 तक लगातार पांच बार राज्यसभा सदस्य रहे और 2004 से 2014 तक लगातार दो बार प्रधानमंत्री पद पर रहे. राजस्थान में राज्यसभा के उपचुनाव के लिए नामांकन 14 अगस्त तक दाखिल किए जा सकते हैं. मतदान 26 अगस्त को होगा. उसी दिन मतों की गणना होगी. चुनाव प्रक्रिया 28 अगस्त को पूरी हो जाएगी. राजस्थान से राज्यसभा की दस सीटें हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Protest Live: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
दिल्ली में सुबह-सुबह CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका को पुलिस ने पकड़ा, हिरासत में सौरव दास
दिल्ली में सुबह-सुबह CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका को पुलिस ने पकड़ा, हिरासत में सौरव दास
दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर 2 FIR दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर 2 FIR दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
'अब नई रणनीति के साथ करेंगे वापसी', रिहाई के बाद बोले CJP नेता आशुतोष रांका
'अब नई रणनीति के साथ करेंगे वापसी', रिहाई के बाद बोले CJP नेता आशुतोष रांका

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget