एक्सप्लोरर

'अब नई रणनीति के साथ करेंगे वापसी', रिहाई के बाद बोले CJP नेता आशुतोष रांका

सीजेपी के नेता आशुतोष रांका ने रिहाई के बाद एक इंटरव्यू दिया है. इसमें उन्होंने बताया है कि अब पार्टी नई रणनीति के साथ वापसी करेगी.

कॉकरोच जनता पार्टी 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली थी. प्रदर्शन से पहले सीजेपी के नेताओं अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया गया था. पार्टी के नेता आशुतोष रांका ने कहा है कि उन्होंने प्रोटेस्ट और पुलिस की कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा की है. अब वो एक नई रणनीति के साथ वापसी करेंगे.

आशुतोष रांका ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अपनी नई रणनीति के बारे में बात की. उन्होंने कहा, हमने पिछले तीन दिनों में जो कुछ हुआ है, उसका जायजा लिया है, और हम एक अलग स्ट्रेटेजी के साथ वापस आएंगे. पार्टी की कोर टीम, राज्य कोऑर्डिनेटर और पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शनों और अपने सदस्यों के खिलाफ पुलिस की कथित बर्बरता पर चर्चा करने के लिए बैठक की.

फ्लाइट से हिरासत में लिए गए
आशुतोष से सीजेपी के नेताओं के प्लेन से हिरासत में लिए जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, हम हैरान रह गए जब हमने देखा कि फ्लाइट के उतरते ही उससे बाहर निकलने वाली सीढ़ियां लगा दी गई थीं और उन पर करीब 30 पुलिसकर्मी खड़े थे. तभी हमें एहसास हुआ कि वे हमारे लिए ही वहां आए थे. यहां तक कि फ्लाइट के स्टाफ को भी इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि ऐसा कुछ होने वाला है. वे हमें बस में ले गए और जब बस गेट पर पहुंची, तो हम तीनों को अलग-अलग प्राइवेट गाड़ियों में तीन अलग-अलग जगहों पर भेजा गया.

 अभिजीत को वसंत एन्क्लेव के स्पेशल स्टाफ क्वार्टर, सौरव को आरके पुरम और मुझे एयरपोर्ट से 40 किलोमीटर दूर नजफगढ़ भेजा गया. हमें पूरे दिन वहीं रखा गया. रात 2:30 बजे मुझे नजफगढ़ से दीपके की लोकेशन पर ले जाया गया.

स्टेशन में ठीक बर्ताव किया गया
स्टेशन पर हमारे साथ ठीक बर्ताव किया गया. उन्होंने हमें खाना दिया और ठीक से बात की लेकिन हमें अपने वकीलों से बात नहीं करने दी. आखिरकार सुबह 3 बजे उन्होंने हमें बताया कि हमें गिरफ्तार कर लिया गया है और हम अपने वकीलों को फोन कर सकते हैं, और सुबह 8 बजे हमें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा.

वे चाहते थे कि हम अपने माता-पिता को फोन करें, लेकिन उन्होंने हमें अपने वकीलों से बात नहीं करने दी. मुझे सुबह 4 बजे अपने पिता को फोन करके वकील का इंतजाम करने के लिए कहना पड़ा. तब भी, मुझे उनसे सीधे बात नहीं करने दी गई. इंस्पेक्टर ने उनसे बात की.

पूरी रात हमे परेशान किया
आशुतोष ने कहा, पूरी रात वे हमें किसी न किसी बात पर परेशान करते रहे. रात करीब 10:30 बजे मेरी मेडिकल जांच हुई. रात 11:30 बजे कोई मेरा शुगर लेवल चेक करने आया. रात 12:30 बजे वे मुझे 40 किलोमीटर दूर एक दूसरे पुलिस स्टेशन ले गए और एक घंटे तक कार में ही बिठाए रखा. उन्होंने पूरी रात हमें परेशान किया. पुलिस वालों को लगातार फोन आ रहे थे. एक समय हमें लगा कि वे हमारे खिलाफ मनमानी धाराएं लगाना चाहते हैं ताकि हमें कुछ दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा जा सके. एक समय तो हमें पक्का लगा कि वे हमें नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर सकते हैं.

देर रात सुप्रीम कोर्ट में 'हेबियस कॉर्पस' (बंदी प्रत्यक्षीकरण) याचिका दायर होने और अगली सुबह सुनवाई तय होने के बाद ही पुलिस ने हमें औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया.

क्या एक तय समय तक विरोध-प्रदर्शन नहीं करेंगे?
पुलिस का दावा है कि आपने ऐसे फॉर्म पर साइन किए थे जिनमें कहा गया था कि आप एक तय समय तक विरोध-प्रदर्शन नहीं करेंगे. क्या यह सच है? इस पर आशुतोष ने कहा, मुझे लगता है कि यह सब बेतुका है. यह शांति बनाए रखने के बारे में एक आम बयान था, जिस पर धारा 170 के तहत रिहा होने के बाद हर कोई दस्तखत करता है. इसका मतलब यह नहीं है कि हम तय की गई जगह पर विरोध-प्रदर्शन नहीं कर सकते. ऐसा कोई भी बॉन्ड हमें ऐसा करने से नहीं रोक सकता, और हम ऐसा करेंगे.

ये भी पढ़ें: ग्लोबल इकोनॉमी में बजेगा भारत का डंका, IMF ने FY27 में 7% ग्रोथ का लगाया अनुमान

दीक्षा छाबड़ा ABP live.Com में सीनियर कॉपी एडिटर हैं. यहां ये  न्यूज डेस्क का हिस्सा हैं. दीक्षा को देश, विदेश और एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी दिलचस्पी है. वो इन सभी के बारे में लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के जगत में 9 साल पूरे हो चुके हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ की थी. इसके बाद से ये इंडिया टीवी, टीवी9 जैसी संस्थाओं में एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर चुकी हैं. दीक्षा ने अपनी पढ़ाई इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
Advertisement

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget