एक्सप्लोरर

Padma Shri Award 2021: पद्म पुरस्कार लेते हुए मंजम्मा जोगाठी के अंदाज ने जीता सबका दिल, तालियों से गूंज उठा राष्ट्रपति भवन

Padma Shri Award 2021: कर्नाटक की ट्रांसजेंडर फोक डांसर मंजम्मा जोगाठी को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मामित किया गया है. वह कर्नाटक जनपद अकादमी की पहली ट्रांसजेंडर अध्यक्ष हैं.

Padma Shri Award 2021: राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में सोमवार को 119 शख्सियतों को पदमश्री अवॉर्ड दिया गया. इस दौरान कर्नाटक के बेल्लारी जिले के कल्लुकम्बा गांव में जन्मी ट्रांसजेंडर फोक डांसर मंजम्मा जोगाठी को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मामित किया गया है.  मंजम्मा जोगाठी का कहना है कि ट्रांसजेंडर होकर अपनी पहचान बनाने में उन्होंने कई मुश्किलों का सामना किया है.

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से पद्म श्री पुरस्कार लेने से पहले मंजम्मा ने राष्ट्रपति भवन में सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. अवार्ड लेने से पहले वह जैसे ही राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के पास पहुंची, उस समय उन्होंने ट्रांसजेंडर कम्युनिटी द्वारा नजर उतारने वाली रस्म अदा की, जिससे पूरे हॉल में तालियां गूंजने लगी. इसके बाद मंजम्मा ने राष्ट्रपति और वहां मौजूद सभी लोगों का अभिवादन किया.

बता दें कि ट्रांसजेंडर फोक डांसर मंजम्मा जोगाठी बतौर कर्नाटक जनपद अकादमी की पहली ट्रांसजेंडर अध्यक्ष हैं. उन्होंने कला के क्षेत्र में जो प्रयास किए वह अतुलनीय हैं. मंजम्मा जोगाठी का असली नाम मंजूनाथ शेट्टी है. 

उन्होंने अपनी सभी परेशानियों और कठिनाइयों के बीच कई कलाओं में महारत हासिल की. मंजम्मा की इसी कला के चलते लोग उन्हें बखूबी जानते हैं. जोगाठी ने हर कदम पर अपने आप को मजबूत बनाया और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की भी सहायता की. उन्होंने कला के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई और उसे में महारत हासिल की. 

फिलहाल मंजम्मा के साथ ही कर्नाटक की पर्यावरणविद तुलसी गोडा को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया है. तुलसी गोडा को इनसाइक्लोपीडिया ऑफ फॉरेस्ट भी कहा जाता है. राष्ट्रपति भवन में कार्यक्रम के दौरान तुलसी की सादगी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. वह नंगे पैर और अपने पारंपरिक पहनावे में पद्म श्री लेने पहुंचीं थी. 

इसे भी पढ़ेंः
UP Elections: यूपी चुनाव से पहले मिट रहीं 'दूरियां', शिवपाल बोले- सम्मान मिला तो अखिलेश के साथ गठबंधन को तैयार

Stubble Burning: दिल्ली के सिंघु गांव में जली पराली, किसान ने कहा- इंडस्ट्री और वाहनों से निकले धुएं से होता है प्रदूषण

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget