एक्सप्लोरर

'जब खतरा चीन से है तो वह पाकिस्तान..,' मनीष तिवारी ने एस जयशंकर पर साधा निशाना, पूर्व रक्षा मंत्री कृष्णा मेनन का भी किया जिक्र

Tawang Clash: भारत-चीन गतिरोध के बीच कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर पर निशाना साधा है. उन्होंने पूर्व रक्षा मंत्री कृष्णा मेनन का जिक्र कर बताया कि जयशंकर क्या गलती कर रहे हैं.

Manish Tewari On S Jaishankar: अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर (Tawang Sector) में एलएसी पर भारतीय सैनिकों की 9 दिसंबर को चीनी सैनिकों के साथ झड़प हुई. इस झड़प में दोनों तरफ के कुछ सैनिक घायल हुए. झड़प के बाद चीन के मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया. बीते दो दिनों से संसद में भी इस पर हंगामा चल रहा है. वहीं अब कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने चीन के मुद्दे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर को आड़े हाथों लिया है. उनका कहना है कि जयशंकर भी पूर्व रक्षा मंत्री कृष्णा मेनन की तरह ही गलतियां कर रहे हैं. 

पंजाब के आनंदपुर साहिब से लोकसभा सांसद मनीष तिवारी ने ट्विटर (Manish Tewari Twitter) पर लिखा, "एस जयशंकर को शायद भारतीय इतिहास और कूटनीति के कुछ अध्यायों पर दोबारा गौर करना चाहिए. दुर्भाग्य से वह वही गलती कर रहे हैं जो (पूर्व) रक्षा मंत्री कृष्णा मेनन ने की थी. जब खतरा चीन है तो वह पाकिस्तान पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं!"


जब खतरा चीन से है तो वह पाकिस्तान..,' मनीष तिवारी ने एस जयशंकर पर साधा निशाना, पूर्व रक्षा मंत्री कृष्णा मेनन का भी किया जिक्र

'वह बीजेपी के लिए प्रचार रहे हैं'

मनीष तिवारी के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया (Social Media) यूजर्स की भी प्रतिक्रिया सामने आने लगी है. सोमित राउत नाम के यूजर ने लिखा, "वह अब भी बीजेपी के वोट के लिए प्रचार कर रहे हैं, पाकिस्तान जरूरी है." वहीं प्रणब नाम के यूजर ने लिखा, "नेहरू की गलती को स्वीकार करने में बहुत देर हो गई है."

'चीन ने भारत में विकसित किया गांव'

मनीष तिवारी से पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी (Subramanian Swamy) भी अपनी सरकार को चीन के मुद्दे पर खरी-खोटी सुना चुके हैं. तवांग में हुई हिंसक झड़प के बाद वो लगातार सरकार के खिलाफ ट्वीट कर रहे हैं. 14 दिसंबर को तो उन्होंने बीजेपी अरुणाचल प्रदेश के एक पुराने ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए यहां तक कह दिया कि चीन ने भारत में एक गांव विकसित किया है. उन्होंने पीएम मोदी का नाम लिए बिना लिखा कि "आखिर शी से कौन हाथ मिला रहा था."

तवांग में टकराव

उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना ने सोमवार को बताया था कि भारतीय और चीनी सैनिकों की तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास एक स्थान पर 9 दिसंबर को झड़प हुई, जिसमें "दोनों पक्षों के कुछ जवान मामूली रूप से घायल हो गए." रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने भी इस झड़प को लेकर सदन में बयान दिया. उन्होंने कहा कि इस झड़प में किसी भी सैनिक की मृत्यु नहीं हुई है और न ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है. उन्होंने कहा था कि इस मुद्दे को चीनी पक्ष के साथ कूटनीतिक स्तर पर भी उठाया गया है और इस तरह की कार्रवाई के लिए मना किया गया है.

ये भी पढ़ें- G20 इवेंट से पहले मुंबई की झुग्गी-झोपड़ियों को चादर से किया गया कवर, लोग बोले- ऐसी सफाई पहले कभी नहीं देखी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका

वीडियोज

Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget