एक्सप्लोरर

Manish Sisodia Letter: '...वरना इस देश की कोई भी बेटी', महिला पहलवानों के सर्पोट में मनीष सिसोदिया का जेल से खत, पीएम मोदी पर निशाना

Manish Sisodia Letter: तिहाड़ जेल में बंद मनीष सिसोदिया ने एक बार फिर मोदी सरकार के खिलाफ एक खत जारी किया. साथ ही उन्होंने महिला पहलवानों को इंसाफ दिलाने की मांग की है.

Manish Sisodia Letter From Tihar Jail: आप (AAP) सरकार में मंत्री आतिशी ने ट्वीट कर मनीष सिसोदिया के जेल से लिखे गए पत्र की फोटो शेयर की है. इस खत में सिसोदिया ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार का मुद्दा उठाते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने अपने इस खत में जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों का जिक्र किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें अखबार से इस बारे में पता चला है और इसका आरोप बीजेपी के एक बाहुबली सांसद पर लगा है. बीजेपी ने, केंद्र सरकार ने और यहां तक कि पीएम मोदी ने इस मामले से मुंह मोड़ रखा है.

मनीष सिसोदिया ने आगे लिखा कि जब यही पहलवान भारत के लिए पदक जीतकर लाए थे तब पीएम मोदी इन्हीं महिला खिलाड़ियों के साथ फोटो खिंचवाते और वीडियो बनवाते नहीं थक रहे थे. यहां तक कि पदक जीतने के दौरान जब इन खिलाड़ियों को फोन किया जाता था तो भी उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला जाता था. वीडियो में हस्ते खिलखिलाते पीएम इन्हीं को अपने परिवार का सदस्य कहते थे और आज एक महीने से ज्यादा हो चुका है और इनके मामले का संज्ञान तक नहीं लिया गया है.

'महिलाएं आज जब जंतर-मंतर पर न्याय के लिए आंसू बहा रही हैं'

उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री आप अपने विरोधियों को जेल भेजिए, फांसी पर लटका दीजिए लेकिन भारत का गौरव बढ़ाने वाली बेटियों को न्याय दीजिए. वरना इस देश की कोई भी बेटी अपनी आवाज उठाने की हिम्मत नहीं करेगी. जो बेटी पदक जीतने पर भारत का गौरव बढ़ाते हुए इतनी भावुक हुईं कि उनकी आंखों से आंसू निकल गए, वही महिलाएं आज जब जंतर-मंतर पर न्याय के लिए आंसू बहा रही हैं तो एक भारतीय होने के नाते मेरा खून खौल रहा है."

ये भी पढ़ें: 

New Parliament Building: 'स्पीकर करेंगे तो ही...', नए संसद भवन के उद्घाटन से पहले ओवैसी की AIMIM ने रखी शर्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget