एक्सप्लोरर

Manipur Violence: 1500 लोग बने KYKL के 12 हमलावरों की ढाल, न जाए किसी की जान इसलिए वापस लौटी सेना

Manipur Violence: पिछले करीब 51 दिनों से जारी हिंसा में शनिवार को भारतीय सेना को लोगों की सुरक्षा के चलते 12 हमलावरों को छोड़ना पड़ा और हथियार जब्त कर सेना के जवान वापस लौट गए.

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. सुरक्षाबलों ने नागरिकों की सुरक्षा का हवाला देते हुए शनिवार को कांगलेई यावोल कन्ना लुप ग्रुप के 12 हमलावरों को छोड़ दिया. भारतीय सेना के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को इथम गांव में केवाईकेएल के करीब एक दर्जन आतंकी छिपे हुए थे. जिसके बाद भारतीय सेना ने इन उग्रवादियों को पकड़ लिया. वहीं गांव की महिलाओं की लीडरशिप में करीब 1500 लोगों की भीड़ उग्रवादियों को लेकर सेना से भिड़ गई, जिसके बाद सेना को सिर्फ हथियार के साथ वापस लौटना पड़ा. 

दरअसल, कांगलेई यावोल कन्ना लुप संगठन के उग्रवादियों को सेना ने पकड़ लिया था, जिसके बाद उग्र भीड़ ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया. इन उग्रवादियों ने हथियारों का जखीरा जमा कर रखा था, जब सेना इन्हें लेने के लिए आगे बढ़ी तो भीड़ ने घेर लिया. नौबत यहां तक आ गई थी कि अगर सेना कोई बड़ा कदम उठाती तो यहां लाशें बिछ जाती. 

इससे पहले सेना ने ट्वीट करके लिखा था कि ''हमारी टुकड़ियां और मानवरहित विमान (यूएवी) इलाके की निगरानी कर रहे हैं. स्थिति नियंत्रण में है और करीब से नजर रखी जा रही है. अतिरिक्त टुकड़ियों को इलाके में भेजा गया है और संयुक्त अभियान जारी है.’’ अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने एक इंसास लाइट मशीनगन और एक इंसास राइफल बरामद की है. 

क्या है पूरा मामला?

पीटीआई एजेंसी के मुताबिक, मणिपुर में मेइती और कुकी समुदायों में हुए जातीय संघर्ष में अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हुई है. मेइती समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ आयोजित किए जाने के बाद मणिपुर में हिंसक झड़पें हुई हैं. मणिपुर में मेइती समुदाय की आबादी 53 प्रतिशत है, जिनमें से ज्यादातर इंफाल घाटी में रहती है, वहीं नगा और कुकी जनजातियों की आबादी करीब 40 प्रतिशत है और ये ज्यादातर पहाड़ी जिलों में रहते हैं. 

यह भी पढे़ं:-

पाकिस्तान में बैठा दाऊद का साथी हाजी सलीम कर रहा लिट्टे में जान फूंकने की कोशिश, अधिकारियों ने किया खुलासा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी का Gen Z के लिए बड़ा ऐलान, 'देंगे फ्री कोचिंग और युवाओं को AI ट्रेनिंग'
पीएम मोदी का Gen Z के लिए बड़ा ऐलान, 'देंगे फ्री कोचिंग और युवाओं को AI ट्रेनिंग'
Independence day Live: '1 करोड़ युवाओं को दी जाएगी AI स्किल ट्रेनिंग', लाल किले से बोले PM मोदी
LIVE: '1 करोड़ युवाओं को दी जाएगी AI स्किल ट्रेनिंग', लाल किले से बोले PM मोदी
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...' पीएम मोदी की चेतावनी
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...' पीएम मोदी की चेतावनी
'2047 तक विकसित राष्ट्र', लाल किले से PM मोदी ने बताया भारत का बड़ा लक्ष्य
'2047 तक विकसित राष्ट्र', लाल किले से PM मोदी ने बताया भारत का बड़ा लक्ष्य

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget