एक्सप्लोरर

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा थमी, कर्फ्यू जारी, सुरक्षाबलों की 100 से ज्यादा टुकड़ियां तैनात, 13 हजार लोग रेस्क्यू

Manipur Violence: हिंसाग्रस्त मणिपुर में स्थिति सुधरती दिखाई दे रही है. सेना ने कहा है कि गुरुवार रात के बाद से कोई बड़ी घटना नहीं हुई है. हालांकि, अभी भी कर्फ्यू जारी है.

Manipur Situation Improved: मणिपुर में आदिवासी आंदोलन के बाद भड़की हिंसा की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है. राज्य में हिंसा थमी है, लेकिन अभी भी 8 जिलों में कर्फ्यू जारी है. हिंसा की किसी भी संभावना को रोकने के लिए राज्य में सेना और केंद्रीय सुरक्षा बलों की 100 से ज्यादा टुकड़ियां तैनात हैं. 13 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हालात की समीक्षा की है.

3 मई को ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ मणिपुर (एटीएसयूएम) ने राज्य के मैतेई समुदाय को जनजातीय दर्जा देने के विरोध में रैली का आयोजन किया था. इस रैली के हिंसक हो जाने के बाद राज्य में अराजकता फैल गई थी. कांगपोकपी जिले के सैकुल में गोली लगने से दो की मौत हो गई थी, जबकि लगभग 11 लोग घायल हुए थे.

100 से ज्यादा टुकड़ियां तैनात

अब तक आरएएफ, सीआरपीएफ और बीएसएफ सहित अर्धसैनिक बलों और सेना की 100 से ज्यादा टुकड़ियों को राज्य में तैनात किया गया है. भारतीय वायु सेना ने असम के हवाई क्षेत्रों से हिंसा प्रभावित मणिपुर के लिए उड़ान भरने के लिए सी17 ग्लोबमास्टर और एएन 32 विमानों का इस्तेमाल किया है.

13000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

भारतीय सेना ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि लगभग 13,000 नागरिकों को हिंसाग्रस्त इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. ये सभी वर्तमान में शेल्टर और सैन्य चौकियों में रह रहे हैं.

बयान में आगे कहा गया है कि चुराचांदपुर, कांगपोकपी, मोरे और काकचिंग में अब स्थिति नियंत्रण में हैं और गुरुवार रात से कोई बड़ी हिंसा नहीं हुई है. आगजनी और सड़क जाम की छिटपुट घटनाओं के अलावा इंफाल में लोग घरों में ही रहे.

शूट एंड साइट आखिरी उपाय- डीजीपी

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पी डोंगल ने कहा कि राज्य के गृह विभाग ने शूट एट साइट का आदेश दिया है, लेकिन यह अंतिम उपाय है. उन्होंने कहा, "अगर जनता चुपचाप चली जाती है, तो इसकी कोई जरूरत नहीं होगी."

उन्होंने लोगों को आगाह किया कि, "फ्लैग मार्च जारी है और पुलिस जनता के साथ जैसे पेश आती है, सेना वैसा नहीं करती है. उन्हें दुश्मन से लड़ने के लिए प्रशिक्षित किया गया है, जबकि पुलिस को अपने ही लोगों को नियंत्रित करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है. इसलिए हम सभी से अपील करते हैं कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक वे अपने घरों में शांति से रहें"

यह भी पढ़ें

क्यों जल रहा है मणिपुर, 10 साल पुरानी एक वजह कैसे बनी जिम्मेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget