एक्सप्लोरर

मणिपुर में उग्रवादियों ने पुलिस अधिकारी को उतारा मौत के घाट, म्यामांर सीमा पर दिया घटना को अंजाम

Police Officer Murder In Manipur: कैबिनेट ने इस कायरतापूर्ण कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए आनंद कुमार के परिवार को मुआवजे के रूप में 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की मंजूरी दी.

Manipur Violence: संदिग्ध उग्रवादियों ने मंगलवार (31 अक्टूबर) को मणिपुर के तेंगनौपाल जिले के मोरेह में एसडीपीओ की गोली मारकर हत्या कर दी. एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर उस समय हमला किया, जब वे मोरेह के ईस्टर्न शाइन स्कूल मैदान में एक हेलीपैड के प्रस्तावित निर्माण स्थल की समीक्षा कर रहे थे.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हमले में एसडीपीओ चिंगथम आनंद कुमार घायल हो गए, जिन्हें तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि मारे गए पुलिस अधिकारी के पेट में गोली लगी थी.

शुरू हुआ तलाशी अभियान
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस और अर्ध-सैन्य अधिकारियों के नेतृत्व में अतिरिक्त सुरक्षा बल इलाके में पहुंच गए हैं और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.

यह घटना मणिपुर की राजधानी इम्फाल से 110 किलोमीटर दक्षिण में सीमावर्ती शहर मोरेह से राज्य बलों को हटाने के लिए विभिन्न जनजातीय संगठनों, विशेष रूप से मोरेह स्थित संगठनों की मांगों के बीच हुई. म्यांमार सीमा पर स्थित मोरेह शहर एक बड़ा व्यापारिक स्थान है और यहां विभिन्न समुदायों के लोग रहते हैं. 

सीएम ने की घटना की निंदा
हमले की निंदा करते हुए मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने एक्स पर कहा, ''आज सुबह ओसी मोरेह पुलिस के एसडीपीओ चिंगथम आनंद की निर्मम हत्या से गहरा दुख हुआ. लोगों की सेवा और सुरक्षा के प्रति उनके समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा. अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा.''

घटना के तुरंत बाद मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की आपात बैठक हुई. कैबिनेट की बैठक के बाद एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि जब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही थी, तब मंगलवार को हथियारबंद कुकी उग्रवादियों की गोलीबारी में इम्फाल के हाओबाम मराक चिंगथम लीकाई निवासी एक पुलिस अधिकारी चिंगथम आनंद कुमार की मौत हो गई। वह राज्य बल और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से संयुक्त रूप से हेलीपैड के निर्माण के लिए ईस्टर्न शाइन स्कूल के मैदान की सफाई की निगरानी कर रहे थे.

कैबिनेट ने इस कायरतापूर्ण कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की. बयान में कहा गया है कि कैबिनेट ने आनंद कुमार के परिवार को मुआवजे के रूप में 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की मंजूरी दी.

ये भी पढ़ें:

फोन हैकिंग मामले में महुआ मोइत्रा की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, कहा- विपक्षी सांसदों की जासूसी की कोशिश, आप निभाएं राजधर्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget