एक्सप्लोरर

Manipur Violence: ‘बंगाल में तो आते हैं, लेकिन मणिपुर में...’, सीएम ममता बनर्जी का मोदी सरकार पर निशाना

Manipur Rescue Operation: मणिपुर में हिंसा के बाद लोगों को बचाने का काम जारी है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के 18 छात्रों के रेस्क्यू करने की जानकारी दी है.

Mamata Banerjee On Manipur Violence: नॉर्थ-ईस्ट राज्य मणिपुर में हुई हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरी चिंता व्यक्त की है. साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि बंगाल में कुछ होता है तो केंद्र से दल आ जाते हैं लेकिन मणिपुर में कोई नहीं गया.

इसके अलावा उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल के दौरे को लेकर कहा कि बंगाल में उनका स्वागत है लेकिन उन्हें बंगाल में आने से पहले मणिपुर में जाना चाहिए था. टीएमसी चीफ ने ये भी कहा कि कर्नाटक में चुनाव प्रचार करने से पहले उन्हें हिंसा प्रभावित राज्य को देखना चाहिए था. साथ ही सीएम ममता बनर्जी ने मणिपुर की हिंसा को मानव निर्मित समस्या बताया है.

बंगाल के छात्रों को किया गया रेस्क्यू

वहीं, पश्चिम बंगाल के छात्रों के रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “मणिपुर में फंसे 18 छात्रों को सोमवार (08 मई) को सुबह वापस लाया गया है. ये छात्र इंफाल में केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी, एमएससी और पीएचडी की पढ़ाई कर रहे थे.” ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य सचिवालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष में इमरजेंसी कॉल आने के बाद बचाव अभियान की शुरुआत की गई.

इन छात्रों को एक स्पेशल फ्लाइट से पश्चिम बंगाल लाया गया है जो सुबह करीब 10 बजकर 15 मिनट पर एयरपोर्ट पर उतरा. टीएमसी प्रमुख ने कहा है कि इन छात्रों को लाने का खर्चा राज्य सरकार ने वहन किया है. वहीं, मणिपुर में फंसे अन्य लोगों को लाने का प्रयास जारी है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मणिपुर में उस समय जातीय संघर्ष छिड़ गया जब आदिवासियों ने राज्य के मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जे की मांग के विरोध में प्रदर्शन किया. इस संघर्ष में लगभग 23,000 लोग विस्थापित हुए और कम से कम 54 लोगों की मौत हुई.

ये भी पढ़ें: Karnataka Elections: 'मेरी एक ही अपील है कि...', कर्नाटक चुनाव पर बोलीं ममता बनर्जी, फिल्म द केरला स्टोरी पर भी दिया बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: भारत के पहाड़ी शहरों पर मंडरा रहा कौन सा खतरा? हिमालय की 188 झीलें फटने को तैयार
भारत के पहाड़ी शहरों पर कौन सा खतरा? हिमालय की 188 झीलें फटने को तैयार
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
ट्विशा शर्मा मौत केस भोपाल से बाहर ट्रांसफर करने का CBI ने किया समर्थन, SC में दाखिल किया जवाब
ट्विशा शर्मा मौत केस भोपाल से बाहर ट्रांसफर करने का CBI ने किया समर्थन, SC में दाखिल किया जवाब
‘सहमति से बने यौन संबंध को रिश्ता टूटने के बाद रेप नहीं माना जा सकता’, SC की बड़ी टिप्पणी
‘सहमति से बने यौन संबंध को रिश्ता टूटने के बाद रेप नहीं माना जा सकता’, SC की बड़ी टिप्पणी

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget