एक्सप्लोरर

मणिपुर हिंसा में खालिस्तानी कनेक्शन! UK के प्रोफेसर पर दर्ज हुई FIR, समझें मामला

Manipur Violence: भारतीय मूल के प्रोफेसर पर मणिपुर में लोगों को हिंसा के लिए भड़काने का आरोप लगाया गया है. FIR में दावा किया गया है कि आरोपी के खालिस्तानी तत्वों से संबंध हो सकते हैं.

Manipur Violence: ब्रिटेन में बर्मिंघम विश्वविद्यालय में कंप्यूटर विज्ञान के प्रोफेसर और भारतीय मूल के उदय रेड्डी पर जातीय हिंसा भड़काने का आरोप लगा है. प्रोफेसर पर लोगों को भड़काने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन संदेश पोस्ट करने और बातचीत सत्र आयोजित करने का आरोप लगाया गया है. इसको लेकर मणिपुर की राजधानी इंफाल में शिकायत दर्ज करा गई. इस शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि आरोपी के संबंध कनाडा में खालिस्तानी तत्वों से भी हो सकते हैं. 

एफआईआर में कहा गया है कि अपनी ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से बर्मिंघम विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस के प्रोफेसर उदय रेड्डी धार्मिक आधार पर समुदायों के बीच तनाव बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. 

मैतेई की धार्मिक मान्यताओं का किया अपमान 

FIR में कहा गया है कि प्रोफेसर उदय रेड्डी ने जानकर मैतेई की धार्मिक मान्यताओं का अपमान किया है. इसके अलावा उन्होंने आधार पर मैतेई और अन्य समुदायों के बीच दुश्मनी बढ़ाने की कोशिश की है. इंफाल पूर्वी जिले के एक पुलिस स्टेशन में इसको लेकर मामला दर्ज किया गया है. 

लगाए गए गंभीर आरोप 

पुलिस को शिकायतकर्ता ने बताया कि प्रोफेसर उदय रेड्डी सोशल मीडिया पर चर्चा करने के दौरान मणिपुर के लोगों को सुझाव दे रहे हैं कि राज्य में कानून प्रवर्तन कर्मियों के खिलाफ कैसे परेशानी खड़ी की जाए. FIR में ये भी कह गया है कि आरोपी के तार कनाडा में खालिस्तानियों और नार्को-आतंकवादी समूहों से जुड़े हुए हो सकते हैं. ऐसे में आरोपी की कॉल रिकॉर्ड की जांच होनी चाहिए. इसके अलावा यूएपीए के तहत भी मामला दर्ज होना चाहिए. 

शिकायतकर्ता ने भारतीय अधिकारियों से रेड्डी के कार्यस्थल से संपर्क करने और उन्हें भारत के खिलाफ उनके द्वारा किए गए आपराधिक कृत्यों के बारे में सूचित करने का अनुरोध किया है. शिकायतकर्ता ने रेड्डी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करने की मांग को भी उठाया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget