एक्सप्लोरर

Manipur Violence: ‘आपके पास आर्मी, गवर्नर और सरकार... सबकुछ है’, जानें ऐसा क्यों बोले कमलनाथ

Kamalnath PC: कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मणिपुर हिंसा को लेकर बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा. साथ ही शिवराज सिंह चौहान पर भी हमला किया.

Kamal Nath On Manipur Violence: मध्य प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मणिपुर हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर हमला किया है. साथ ही विधानसभा चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को निशाने पर लिया. उन्होंने रविवार (06 अगस्त) को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि कांग्रेस अगर विरोध कर रही है तो कोई वजह होगी.

मणिपुर के मुद्दे पर कांग्रेस नेता ने कहा, “अगर हम विरोध कर रहे हैं तो कोई न कोई कारण होगा. आज मणिपुर की बात क्यों नहीं होती? मणिपुर में क्या हो रहा है. आपके पास पूरी ऑर्मी, गवर्नर, सरकार, पारा मिलिट्री फोर्स सबकुछ तो है.” वहीं प्रधानमंत्री को लेकर उन्होंने कहा कि जो भी जो काम कर रहा है, वो जनता को दिख जाएगा. अंत में फैसला जनता के हाथ में है.

शिवराज सिंह चौहान पर साधा निशाना

वहीं, सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “शिवराज सिंह जितना भी प्रलोभन दे दें, झूठी घोषणाएं कर लें लेकिन आम जनता समझ गई है कि चार महीने पहले ही उनको ये सब सूझता है. ये चुनाव पार्टी का नहीं है, मध्यप्रदेश के भविष्य का है.” इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री ने बिजली के मुद्दे पर शिवराज सरकार को घेरा.

बिजली के मुद्दे पर क्या बोले कमलनाथ?

कमलनाथ ने टवीट कर कहा, "डबल इंजन की बीजेपी सरकार ने पहले से ही महंगाई से त्रस्त मध्यप्रदेश की जनता पर बढ़े हुए बिजली बिलों से महंगाई का डबल वार किया है. अब मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि बढ़े हुए बिलों की जांच कराएंगे. सच तो ये है कि जब तक वो जांच कराएंगे तब तक वो चले जाएंगे."

कमलनाथ ने आगे कहा, "सच्चाई ये है कि बीजेपी न तो जनविश्वास का 'जेनरेशन' कर पा रही है, न विकास का ट्रांसमिशन और न ही कल्याणकारी योजनाओं का सच्चे जरूरमंद लोगों तक डिस्ट्रीब्यूशन कर पा रही है. दरअसल भ्रष्टाचार के लगातार बढ़ते जाने की वजह से बीजेपी के दिखावटी सुशासन का ट्रांसफार्मर उड़ गया है. अब उल्टे जनता ही बीजेपी को आगामी चुनावों में करेंट देने के लिए तैयार बैठी है. बिजली के बढ़े बिल बीजेपी की बत्ती गुल कर देंगे."

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश: कमलनाथ ही होंगे मुख्यमंत्री उम्मीदवार, घूम-घूम कर ये घोषणा क्यों कर रहे हैं दिग्विजय सिंह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget