एक्सप्लोरर

मणिपुर हिंसा: राहत शिविर में रह रहे लोगों को बांटे गए एक-एक हजार रुपये, ठंड में कपड़े खरीदने के लिए सरकार ने दी राशि

Manipur Violence: राहत शिविर में रह रहे लोगों को यह राशि डीसी के माध्यम से दी गई. मणिपुर में राहत शिविरों में कुल 61,387 लोग रह रहे हैं, जिन पर खर्च करने के लिए डीसी को करोड़ों रुपये जारी किए गए.

Manipur News: मणिपुर मई 2023 से जातीय हिंसा की आग में झुलस रहा है. इस दौरान वहां कई लोग विस्थापित होकर राहत शिविर में रहने को मजबूर हैं. इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बताया कि राहत शिविर में जिंदगी गुजार रहे लोगों को 1000 रुपये की सहायता राशि दी गई. सीएम ने एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी.

राहत शिविर में रह रहे लोगों को दी गई राशि

सीएम एन बीरेन सिंह एक्स पर कहा, "राहत शिविरों में रहने वाले सभी विस्थापित व्यक्तियों को मंगलवार (24 अक्टूबर, 2023) को डीसी के माध्यम से 1000 रुपये प्रति व्यक्ति की सहायता राशि दी गई. इन लोगों को यह सहायता राशि इसलिए दी गई, ताकि सर्दियों का मौसम शुरू होते ही सभी विस्थापित लोग ठंड के कपड़े और निजी सामान खरीद सकें."

राहत शिविरों में रह रहे हैं 61,387 लोग

सीएम ने एक्स के माध्यम से जानकारी दी कि डीसी को कुल 6.138 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, जिसका उपयोग राहत शिविर में रह रहे लोगों के लिए करना है. वर्तमान में मणिपुर में राहत शिविरों में कुल 61,387 लोग रह रहे हैं, जिनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए ये राशि दी गई है.

सीएम एन बीरेन सिंह के अनुसार राज्य सरकार हिंसा से प्रभावित सभी लोगों को सहायता प्रदान करेगी, चाहे वे किसी भी समुदाय से ताल्लुक रखते हों.

सीएम ने की थी जल्द शांति लौटने की बात

बीते दिनों सीएम एन बीरेन सिंह ने अपने इंफाल दौरे पर राज्य में जल्द शांति बहाल करने की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि राज्य में एक बार फिर जल्द ही शांति लौटेगी और स्थिति सामान्य होगी.

मणिपुर में 3 मई को मैतेई और कुकी समुदाय के बीच जातीय हिंसा भड़की थी, जिसके बाद राज्य में कई जगहों पर दंगे हुए. इसे लेकर पूरे देश में जमकर राजनीति हो रही है. कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साध रही है. 

ये भी पढ़ें: Nallur Kandaswamy Temple: जब पीएम मोदी को श्रीलंका के मुरुगन मंदिर में नहीं मिली थी एंट्री, पढ़िए वो दिलचस्प किस्सा जब मंदिर के प्रमुख को करनी पड़ी अगवानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget