एक्सप्लोरर

मणिपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने सिद्धार्थ मृदुल, सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी और तीन महीने के इंतजार के बाद नियुक्ति

Manipur High Court News: मणिपुर हाईकोर्ट के लिए अब तक कार्यवाहक चीफ जस्टिस के रूप में न्यायमूर्ति एमवी मुरलीधरन काम कर रहे थे. उनका ट्रांसफर कलकत्ता हाईकोर्ट हो गया है.

Manipur High Court: केंद्र सरकार ने सोमवार (16 अक्टूबर) को दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल को मणिपुर हाईकोर्ट के नए फुल टाइम चीफ जस्टिस के तौर पर नियुक्त किए जाने नोटिफिकेशन जारी किया. उनकी नियुक्ति को लेकर लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था. इसका अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि कॉलेजियम की तरफ से जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल के नाम की सिफारिश तीन महीने से ज्यादा समय से की गई थी. 

मणिपुर की एन बिरेन सिंह की सरकार ने तीन महीने तक अपनी राय पर रोक रखी. इसके बाद जस्टिस मृदुल के मणिपुर हाईकोर्ट में ट्रांसफर और नियुक्ति को लेकर केंद्र सरकार को जवाब दिया गया. जस्टिस मृदुल को मणिपुर हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश कॉलेजियम की तरफ से 5 जुलाई को ही कर दी गई थी. ऐसे में जुलाई के बाद से ही इस बात का इंतजार किया जा रहा था कि सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन कब जारी होता है. 

कानून मंत्री ने किया नियुक्ति का ऐलान

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए भारत की राष्ट्रपति को भारत के चीफ जस्टिस से विचार-विमर्श के बाद दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल की मणिपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में नियुक्ति करते हुए खुशी हो रही है. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.'

सरकार के खिलाफ दायर हुई थी अवमानना याचिका

दरअसल, मणिपुर हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति का नोटिफिकेशन सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बाद आया है. सिफारिशों पर फैसला नहीं लिए जाने से नाराज सुप्रीम कोर्ट से केंद्र सरकार ने कहा था कि जल्द ही सिफारिशों पर फैसला लिया जाएगा. 9 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में जजों के नामों को मंजूरी देने में केंद्र सरकार के जरिए की जा रही देरी के खिलाफ दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई. 

इस दौरान अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने जस्टिस संजय किशन कौल के नेतृत्व वाली पीठ को बताया कि जस्टिस मृदुल की नियुक्ति से जुड़ा नोटिफिकेशन जल्द जारी कर दिया जाएगा. सरकार की तरफ से आश्वासन मिलने के बाद कॉलेजियम ने मणिपुर हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस एमवी मुरलीधरन को कलकत्ता हाईकोर्ट ट्रांसफर कर दिया. 

यह भी पढ़ें: हथियारों संग गिरफ्तार हुआ मणिपुर के विधायक का भतीजा, जांच में निकला उग्रवादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget