एक्सप्लोरर

Manipur Violence: हथियारों संग गिरफ्तार हुआ मणिपुर के विधायक का भतीजा, जांच में निकला उग्रवादी

Manipur Violence Updates: मणिपुर में मई के महीने से ही हिंसा जारी है. इस हिंसा की वजह से राज्य में काफी नुकसान हुआ है. पुलिस शांति स्थापित करने के लिए काम कर रही है.

Manipur Violence News: मणिपुर की राजधानी इंफाल में एक 45 वर्षीय व्यक्ति को हथियार और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया गया. जब मामले की जांच की गई, तो पता चला कि ये व्यक्ति मणिपुर के एक विधायक का भतीजा है. पुलिस की जांच की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने रविवार (15 अक्टूबर) को इसकी जानकारी दी. मणिपुर में मई के महीने से ही हिंसा हो रही है. हिंसा की घटनाएं कभी रुक जाती हैं, तो कभी बड़े पैमाने पर हुए नुकसान की खबर आती है.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध उग्रवादी जून से म्यांमार में मौजूद एक आतंकी समूह के संपर्क में था. उन्होंने बताया कि मणिपुर पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि जातीय हिंसा में ये संदिग्ध उग्रवादी किस हद तक शामिल था. मणिपुर में मैतई और कुकी समुदाय के बीच हुई हिंसा मई से ही शुरू हुई. इस दौरान इंफाल घाटी में जबरदस्त हिंसा और टकराव की घटनाएं सामने आई हैं. पुलिस के साथ सेना की भी शांति स्थापित करने के लिए मदद ली जा रही है.

पुलिस ने क्या कहा? 

मणिपुर पुलिस ने एक बयान में बताया कि प्रतिबंधित संगठन 'कांगलेई यावोल काना लूप' (KYKL) का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से 9 मिमी बेरेटा यूएस कॉर्प पिस्तौल, सात राउंड (गोला-बारूद) और जबरन वसूली के पैसे मिले हैं. हालांकि, पुलिस ने उसकी पहचान या उससे जुड़े लोगों की जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया. पुलिस की तरफ से ये भी नहीं बताया गया कि ये संदिग्ध मणिपुर के विधायक का भतीजा है. 

लोगों से करता था पैसे की उगाही

नाम नहीं छापने की शर्त पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, '45 वर्षीय व्यक्ति का नाम करम सत्राजित सिंह है. उसे इंफाल पश्चिम की कमांडो यूनिट ने इंफाल के सिंगजामेई सुपरमार्केट क्षेत्र से गिरफ्तार किया. उसने इस बात को कबूला है कि वह रॉबर्ट नाम के एक व्यक्ति के साथ काम कर रहा था, जो म्यांमार में रहता है.' उन्होंने आगे बताया, 'म्यांमार में बैठे लोगों के इशारे पर वह यहां पार्टी फंड के नाम पर निजी प्रतिष्ठानों और आम जनता से पैसे की उगाही कर रहा था. जांच के दौरान पता चला कि वह राज्य के एक विधायक का भतीजा है.'

यह भी पढ़ें: मणिपुर से लापता दो छात्रों के शवों की तस्वीर मामले में CBI के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान, जानिए खासियत
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान
Embed widget