एक्सप्लोरर

Manipur Floods: इस राज्य में रेमल ने मचाई तबाही, 30 से ज्यादा की मौत-2 लाख लोग प्रभावित, रेस्क्यू जारी

Manipur Floods: चक्रवाती तूफान रेमल की वजह से मणिपुर में बाढ़ के हालात बने हुए हैं. इसी बीच नदियों के जलस्तर में कमी होने के बाद बचाव कार्य और तेजी से शुरू कर दिए गए हैं.

Flood in Manipur: चक्रवाती तूफान रेमल ने पश्चिम बंगाल सहित नॉर्थईस्ट के राज्यों में जमकर तबाही मचाई है. मणिपुर में सबसे ज्यादा हालात खराब हैं. राज्य में कई नदियां उफान पर हैं. इसके अलावा कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं. रेस्क्यू टीमें लगातार लोगों की मदद कर रही हैं. मणिपुर में अब तक 3 दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. 

इंफाल और नम्बुल की कई नदियों का जलस्तर कम हो गया है, लेकिन इलाके में पानी का स्तर कम नहीं हुआ है, जिस वजह से हजारों लोग घरों में फंस गए हैं. इसी कड़ी में बाढ़ के पानी को निकालने और जलभराव वाले क्षेत्रों को साफ करने का काम शुरू हो गया है. इस बात की जानकारी मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने दी है. 

 मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने दी जानकारी 

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'बाढ़ के पानी को निकालने और जलभराव वाले क्षेत्रों को साफ करने के हमारे प्रयासों को जारी रखते हुए, मणिपुर अग्निशमन सेवा टीमों ने उत्तरी AOC इंफाल में अवरोधों को हटाने और नागा नदी के प्रवाह को बहाल करने का काम शुरू कर दिया है.'

लगातार चल रहा है बचाव कार्य 

बाढ़ में फंसे लोगों के लिए  37 असम राइफल्स और NDRF की 3 टीमें  राहत सामग्री उपलब्ध कराने, फंसे हुए लोगों का रेस्क्यू और मेडिकल ऐड पहुंचाने का काम कर रही हैं. ये टीमें लगातार इसको लेकर काम कर रही हैं. 

इसे लेकर जानकारी देते हुए NDRF कमांडर अशोक पटेल ने बताया कि 37असम राइफल्स की टीमें NDRF कर्मियों के साथ इंफाल नगर इलाके में 24 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई हैं. लोगों के लगातार मदद के लिए फोन आ रहे हैं. हम उनकी मदद करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. 

यह भी पढ़े: Manipur Floods: हिंसा के बाद अब बाढ़ ने मचाई मणिपुर में तबाही, मसीहा बनी आर्मी, जानें कैसे बचाई लोगों की जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget