एक्सप्लोरर

मेनका गांधी ने बाघिन अवनी के एनकाउंटर पर उठाए सवाल, राहुल गांधी ने भी किया जिक्र

मेनका गांधी का कहना है कि बाघिन अवनी को मारने के लिए जिस शार्प शूटर से संपर्क किया गया वो एक आतंकी है. यह शार्प शूटर आतंकवादियों को हथियार सप्लाई करने के साथ ही इसपर कई हत्याएं व वन्यजीव हत्याओं के आरोप है.

नागपुर: महाराष्ट्र के यवतमाल में अवनि नाम की बाघिन ने पहले 14 इंसानों को मार डाला. उसके बाद कई दिनों की कोशिशों के बाद जब बाघिन को मारा गया तब बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. दो बड़ी हस्तियों ने बाघिन के एनकाउंटर को लेकर आवाज बुलंद कर दी है. केंद्रीय मंत्री और वन्य जीव प्रेमी मेनका गांधी ने महाराष्ट्र सरकार पर बाघिन की हत्या कराने का आरोप लगा दिया है तो राहुल गांधी ने महात्मा गांधी के विचार का जिक्र करते हुए देश की परिस्थिति से बाघिन के एनकाउंटर को जोड़ दिया है.

मेनका गांधी ने महाराष्ट्र सरकार के एक मंत्री का नाम लिए बिना गंभीर आरोप लगाए हैं. मेनका गांधी का कहना है कि महाराष्ट्र के एक मंत्री ने हैदराबाद के एक शार्प शूटर शहाफत अली ने संपर्क किया. मेनका गांधी का कहना है कि यह शार्प शूटर एक आतंकी है और आतंकवादियों को हथियार सप्लाई करने के साथ ही इसपर कई हत्याएं व वन्यजीव हत्याओं के आरोप है.

मेनका गांधी के मुताबिक शहाफत ने अपने बेटे असगर अली को भेजकर इस बाघिन की हत्या मंत्री के इशारे पर करवाई. असगर पहले भी कई बाघ, हाथी अन्य कई वन्यजीवों की हत्याएं कर चुका है. नागपुर का वन विभाग नहीं चाहता था कि बाघिन को मारा जाए लेकिन मंत्री ने इन अपराधियों को बुलवाकर अवनी की हत्या करवा दी. इस पूरे मामले में अब मेनका गांधी भी मोर्चे पर आ गई है और वो कार्रवाई कराने की बात कह रही हैं.

मेनका गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का भी साथ मिल गया है. राहुल गांधी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार को ट्विटर पर शेयर करते हुए बाघिन अवनी की मौत से जोड़ दिया है. राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, ''किसी राष्ट्र की महानता उसके जानवरों के प्रति बर्ताव से पहचानी जा सकती है. महात्मा गांधी.'' राहुल गांधी ने इस ट्वीट के साथ #Avni का प्रयोग किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
15 अगस्त को GenZ से फिर बात करेंगे भागवत, कहा- हम अपनेपन की भावना भूल गए
15 अगस्त को GenZ से फिर बात करेंगे भागवत, कहा- हम अपनेपन की भावना भूल गए

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget