एक्सप्लोरर

Mumbai Crime: ऑटो में झगड़े के बाद गला काटकर गर्लफ्रेंड की हत्या, खुद पर भी किया वार

Mumbai Murder: ये घटना मुंबई के साकीनाका इलाके की है. आरोपी लड़का और लड़की एक साथ ऑटो में जा रहे थे. ऑटो में दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया था.

Mumbai Girlfriend Murder News: मुंबई से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक पर चलती ऑटो रिक्शा के अंदर अपनी गर्लफ्रेंड की गला रेत कर हत्या करने का आरोप लगा है. आरोपी ने हत्या को अंजाम देने के बाद फिर इसी धारदार हथियार से खुद को भी घायल कर लिया. ये घटना मुंबई (Mumbai) के साकीनाका (Saki Naka) इलाके में सोमवार (19 जून) को सामने आई है. 

आरोपी का नाम दीपक बोरसे है. ऐसा बताया जा रहा कि लड़का और लड़की लिव इन रिलेशन में थे. साकीनाका थाने के एक अधिकारी ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई को बताया कि घटना दत्त नगर के खैरानी रोड पर हुई. दीपक बोरसे ने चलते ऑटो रिक्शा में लड़की का गला रेत दिया. उसने बचने के लिए गाड़ी से उतरने की कोशिश की, लेकिन वह थोड़ी दूरी पर जाकर गिर पड़ी. 

आरोपी ने खुद भी जान देने की कोशिश की

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बोरसे ने इसी धारदार हथियार से अपना गला काटकर अपनी जान देने की भी कोशिश की. जिसमें वो घायल हो गया. अधिकारी ने बताया कि राहगीरों ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया. दोनों को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां लड़की को मृत घोषित कर दिया गया. आरोपी का उपचार किया गया. उसे घाटकोपर स्थित राजावाड़ी सरकारी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. 

ऑटो रिक्शा में हुआ था झगड़ा

उन्होंने बताया कि मृत लड़की का नाम पंचशीला अशोक जामदार (30) है जो कि संघर्ष नगर चांदीवाली की रहने वाली थी. लड़की और आरोपी एक-दूसरे को जानते थे और ऑटो रिक्शा में किसी बात को लेकर हुए झगड़े की वजह से यह घटना हुई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि बोरसे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है. 

ये भी पढ़ें- 

Delhi Crime: फार्महाउस दिलवाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, पुलिस ने जीजा और साले को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget