एक्सप्लोरर

मन की बात में पीएम मोदी ने की पर्यावरण संरक्षण की बात, कहा-प्रकृति के साथ जुड़ें

प्रधानमंत्री ने लोगों से पूरे उत्साह के साथ पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हम पौधारोपण पर ध्यान केंद्रित करें.

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम में जनता से अनुरोध किया कि वह घटिया किस्म के प्लास्टिक और पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करें क्योंकि इससे पर्यावरण, वन्यजीवन और लोगों की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. प्रधानमंत्री ने लोगों से पूरे उत्साह के साथ पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हम पौधारोपण पर ध्यान केंद्रित करें.

मोदी ने ‘‘मन की बात’’ में कहा कि पौधों को लगा देना काफी नहीं है बल्कि लोगों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वह उस पौधे के पेड़ बनने तक उसकी देखभाल करें.

उन्होंने कहा , ‘पिछले कुछ हफ़्तों में हम सभी ने देखा कि देश के अलग-अलग क्षेत्रों में धूल-आंधी चली. तेज़ हवाओं के साथ-साथ भारी वर्षा भी हुई जो कि बेमौसम है. जान-हानि भी हुई, माल-हानि भी हुई. यह सब, मूलतः मौसम के स्वरूप में बदलाव का नतीजा है. हमारी संस्कृति, हमारी परंपरा ने हमें प्रकृति के साथ संघर्ष करना नहीं सिखाया है. हमें प्रकृति के साथ सदभाव से रहना है, प्रकृति के साथ जुड़ कर रहना है.'

रेडियो पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा , ‘जब भीषण गर्मी होती है, बाढ़ आती है, बारिश थमती नहीं है, असहनीय ठंड पड़ती है तो हर कोई विशेषज्ञ बन करके ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन की बातें करता है लेकिन बातें करने से बात बनती है क्या? प्रकृति के प्रति संवेदनशील होना, प्रकृति की रक्षा करना, यह हमारा सहज स्वभाव होना चाहिए, हमारे संस्कारों में होना चाहिए.’

उन्होंने कहा कि इस साल भारत आधिकारिक तौर पर विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी करके गौरवान्वित महसूस कर रहा है. यह भारत के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण उपलब्धि है और यह इस बात का परिचायक है कि जलवायु परिवर्तन को कम करने की दिशा में विश्व में भारत के बढ़ते नेतृत्व को भी स्वीकृति मिल रही है.

मोदी ने कहा , ‘इस बार की थीम है ‘प्लास्टिक प्रदूषण को हराना (बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन)’ मेरी आप सभी से अपील है कि इस थीम के भाव को, इसके महत्व को समझते हुए हम सब यह सुनिश्चित करें कि हम पॉलीथीन, लो ग्रेड या घटिया प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें. प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने की कोशिश करें क्योंकि इससे हमारी प्रकृति पर, वन्यजीवन पर और हमारे स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ता है.’

उन्होंने कहा , ‘हमें प्रकृति के साथ सदभाव से रहना है, प्रकृति के साथ जुड़के रहना है. महात्मा गांधी ने तो जीवन भर इस बात की वकालत की थी. जब आज भारत जलवायु न्याय की बात करता है, जब भारत ने सीओपी 21 और पेरिस समझौते में प्रमुख भूमिका निभाई, जब हमने इंटरनेशनल सोलर अलायंस के माध्यम से पूरी दुनिया को एकजुट किया तो इन सबके मूल में महात्मा गांधी के उस सपने को पूरा करने का एक भाव था.’

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस पर्यावरण दिवस पर हम सब इस बारे में सोचें कि हम अपनी धरती को स्वच्छ और हरित बनाने के लिए क्या कर सकते हैं ? किस तरह इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं ? नया कर सकते हैं ?

उन्होंने 21 जून को आने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भी जिक्र किया.

मोदी ने एक श्लोक को उद्धृत करते हुए कहा कि नियमित योग अभ्यास करने पर कुछ अच्छे गुण सगे-सम्बन्धियों और मित्रों की तरह हो जाते हैं. योग करने से साहस पैदा होता है जो सदा ही पिता की तरह हमारी रक्षा करता है. क्षमा का भाव उत्पन्न होता है जैसा मां का अपने बच्चों के लिए होता है और मानसिक शांति हमारी स्थायी मित्र बन जाती है. प्रधानमंत्री ने जनता से अपील की कि वह योग की अपनी विरासत को आगे बढ़ायें और एक स्वस्थ, खुशहाल और सद्भावपूर्ण राष्ट्र का निर्माण करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘बच्चे भी लाइव देख रहे...’, भारत-इंग्लैंड टी20 मैच के बीच कॉन्डम के विज्ञापन दिखाने पर भड़के TMC नेता कीर्ति आजाद, BCCI से क्या कहा?
‘बच्चे भी लाइव देख रहे...’, भारत-इंग्लैंड टी20 मैच के बीच कॉन्डम के विज्ञापन दिखाने पर भड़के कीर्ति आजाद
बंगाल में बोरी में नाबालिग बच्ची का शव मिलने पर भड़की सायोनी घोष, मुख्यमंत्री से की बात, जानें क्या कहा?
बंगाल में बोरी में नाबालिग बच्ची का शव मिलने पर भड़की सायोनी घोष, मुख्यमंत्री से की बात, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़? VHP को लेकर कसा तंज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़, VHP को लेकर कसा तंज
बंगाल में 11 साल की मासूम का बोरी में मिला शव, यौन उत्पीड़न के बाद हत्या का आरोप, जानें पूरा मामला
बंगाल में 11 साल की मासूम का बोरी में मिला शव, यौन उत्पीड़न के बाद हत्या का आरोप

वीडियोज

Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report
Ram Mandir Daan Chori | Champat Rai: चंपत के इस्तीफे पर महामंथन से पहले ही भंग होगा Trust? | UP
Ram Mandir Theft: चढ़ावा चोरी और 'वो पांच' ! | Daan Chori | Champat Rai | Tinnu
Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
National Overseas Scholarship 2026 : 'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
Embed widget