एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: 25 सालों से कर रहा था खुदाई का काम, अब मिला दो करोड़ का हीरा

खदान में खुदाई करते वक्त एक शख्स को बेशकीमती हीरा मिला है. माना जा रहा है कि इस हीरे की कीमत डेढ़ से दो करोड़ तक हो सकता है. 25 सालों से ये शख्स खुदाई का काम कर रहा था.

पन्ना: हीरों के खदानों के लिए प्रसिद्ध मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक व्यक्ति को खदान की खुदाई के दौरान शुक्रवार को 29 कैरेट 46 सेंट के वजन का उज्ज्वल क्वालिटी का एक बेशकीमती हीरा मिला है. नीलामी में यह डेढ़ से दो करोड़ रूपये में बिक सकता है.

पन्ना जिले के कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने बताया कि बृजेश उपाध्याय को शुक्रवार को उज्ज्वल क्वालिटी का एक बेशकीमती हीरा मिला है. इसका वजन 29 कैरेट 46 सेंट है.

उन्होंने कहा कि यह हीरा उसे पन्ना से करीब 15 किलोमीटर दूर कृष्णकल्याणपुर के पटी में खदान की खुदाई के दौरान मिला है. उन्होंने कहा कि इतने बड़े कैरेट का हीरा नि:संदेह बहुत कम मिलते हैं.

शर्मा ने बताया कि उपाध्याय ने इस हीरे को यहां हीरा कार्यालय में जमा कर दिया है और जल्द ही इसे बेचने के लिए नीलामी में रखा जाएगा. इस हीरे की नीलामी से जो भी पैसा मिलेगा, उसमें से टैक्स काट कर बृजेश उपाध्याय को दिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से खदानों को खोदने का संचालन कर रहा है, ताकि उसे उनमें हीरे मिल सके.

इसी बीच, बृजेश उपाध्याय ने बताया,"मैं हीरा खोजने के लिए खदानें खोदने के काम का संचालन करता हूं. पिछले करीब 25 साल से यह काम कर रहा हूं. मैं मजदूरों से भी खोदने का काम करवाता हूं और खुद भी खदानें खोदता हूं."

उपाध्याय ने बताया,"यह हीरा मुझे खदान की खुदाई के दौरान मिला है. इससे पहले भी मुझे खदानों की खुदाई के दौरान 4 से 5 सेंट के छोटे-छोटे हीरे मिल चुके हैं. लेकिन इतना बड़ा हीरा पहली बार मिला है."

हीरा की जानकारी रखने वालों के अनुसार इस हीरे की कीमत डेढ़ से दो करोड़ रूपये मिल सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'

वीडियोज

सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget