एक्सप्लोरर

दर्दनाक: यूपी के प्रतापगढ़ में युवक को पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया, गुस्साई भीड़ ने फूंकी पुलिस की गाड़ियां

प्रतापगढ़ में रोंगटे खड़ा करने वाला वाकया सामने आया है. यहां एक युवक को कुछ लोगों ने जिंदा जला दिया. पुलिस के मुताबिक युवक जिस युवती से प्रेम करता था, कुछ दिन पहले युवक ने उसका एक वीडियो वायरल कर दिया था. सारा विवाद यहीं से शुरू हुआ.

प्रतापगढ़. प्रतापगढ़ में एक युवक को पेड़ से बांधकर जिंदा जलाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जिले के फतनपुर कोतवाली क्षेत्र के भुजौनी गांव में यह दुर्दांत घटना हुई. खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को गांववालों के गुस्से का शिकार होना पड़ा. उग्र ग्रामीणों ने पुलिस के दो वाहनों और एक चीता मोबाइल बाइक के आग के हवाले कर दिया. किसी तरह पुलिस वालों ने भागकर जान बचाई. मौके पर आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे इसके बाद मामला शांत हुआ.

युवती का वीडियो कर दिया था वायरल

पुलिस के मुताबिक 25 वर्षीय मृतक युवक अंबिका पटेल भुजौनी गांव की ही रहने वाली एक युवती से प्रेम करता था. इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था. कुछ दिन पहले अंबिका पटेल ने प्रेमिका के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था. जिसे लेकर युवती के परिजनों ने अंबिका पर मुकदमा दर्ज करा दिया था. पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुये युवक को गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन कुछ दिन बाद में वह जमानत पर छूटकर आ गया था.

मृतक के परिजनों का आरोप है कि सोमवार रात को कुछ लोग आये और अंबिका को उठाकर ले गये. उन्होंने अंबिका को पेड़ से बंधकर पेट्रोल डालकर जिंदा फूंक दिया. इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा किया. यही नहीं खबर पाकर पहुंची पुलिस की गाड़ी पीआरवी 112 और सीओ फतनपुर की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया. नाराज ग्रामीणों का रुख देखकर पुलिस वालों ने भागकर अपनी जान बचाई. इसकी जानकारी जब एसपी की दी गई तब वह मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और हालात को नियंत्रण में किया. एसपी ने बताया आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही मामला दर्ज कर गिरफ्तार की जाएगी.

ये भी पढ़ें.

लापता पोस्टर पर स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर पलटवार, पूछा-ये बताएं सोनिया गांधी कितनी बार गईं रायबरेली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नमो घाट' पर एयरफोर्स का जलवा! आसमान में राफेल-सुखोई, PM मोदी का रोड शो
'नमो घाट' पर एयरफोर्स का जलवा! आसमान में राफेल-सुखोई, PM मोदी का रोड शो
'कॉलेजियम से पहले...', पूर्व CJI चंद्रचूड़ पर जस्टिस कौल का खुलासा, मचा सियासी बवाल
'कॉलेजियम से पहले...', पूर्व CJI चंद्रचूड़ पर जस्टिस कौल का खुलासा, मचा सियासी बवाल
दक्षिण की सियासत में हलचल, विजय की राह पर धनुष? तमिलनाडु में लगे पोस्टर!
दक्षिण की सियासत में हलचल, विजय की राह पर धनुष? तमिलनाडु में लगे पोस्टर!
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
Embed widget