एक्सप्लोरर

राजस्थान: बहरोड़ में गो तस्करी के आरोप में शख्स की पीटकर हत्या, 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

बहरोड़: राजस्थान के बहरोड़ में गो तस्करी के आरोप में भीड़ ने पीट पीटकर एक शख्स की जान ले ली. घटना तीन दिन पहले की है. जयपुर से दिल्ली की ओर एक गाड़ी में गोवंश के जानवर ले जाए जा रहे थे, इसी बीच लोगों की भीड़ ने गाड़ी रुकवा दी और गाड़ी में सवार लोगों की पिटाई कर दी. पिटाई की वजह से पहलू खान नाम के शख्स की मौत हो गई.

हमले में चार लोग जख्मी भी हो गए हैं, जिनमें से दो पहलू खान के बेटे हैं. पुलिस ने इस मामले में दो सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है. हमले में मारे गए पहलू खान के रिश्तेदारों का कहना है कि दूध के लिए गाय ले जाई जा रही थी और गाय खरीदने का पर्चा भी उनके खान के पास था, जिसे भीड़ ने फाड़ दिया.

राजस्थान: बहरोड़ में गो तस्करी के आरोप में शख्स की पीटकर हत्या, 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

हमले में घायल पहलू ख़ान ने पुलिस को बयान दिया था कि हमारी गाड़ी को रुकवा कर करीब 200 लोगों ने हमारे साथ मारपीट की, जिनमें से करीब एक दर्जन लोगों को वह जानता था. हालांकि इलाज के बावजूद पहलू खान ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.

पहलू खान हरियाणा के रहने वाले थे. बीते दो सालों से पशुओं के कारोबार करने वालों पर आफत का समय है. देश में कई ऐसे हमले हुए हैं जिनमें बेकाबू भीड़ ने लोगों की जान ले ली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget