एक्सप्लोरर

Mamata Banerjee in Goa: अगले हफ्ते गोवा दौरे पर जाएंगी ममता बनर्जी, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

Mamata visit in Goa: गोवा विधानसभा के चुनाव अगले साल होंगे. इस बीच गोवा की पहली यात्रा से पहले बंगाल की मुख्यमंत्री ने बीजेपी के खिलाफ लड़ाई में विपक्षी दलों के समर्थन के लिए एक संदेश भेजा है.

Mamta visits Goa:पश्चिम बंगाल में विजयी पताका फहराने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गोवा के सियासी रण में जाने की तैयारी कर रही हैं. वो अगले हफ्ते 28 अक्टूबर को गोवा दौरे पर जाएंगी. 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने हैं. इस बीच गोवा की पहली यात्रा से पहले बंगाल की मुख्यमंत्री ने बीजेपी के खिलाफ लड़ाई में विपक्षी दलों के समर्थन के लिए एक संदेश भेजा. 

ममता बनर्जी ने अपने संदेश में कहा है कि बीजेपी विरोधी सभी पार्टियों को एकजुट होने की जरुरत हैं. उन्होंने कहा, "जैसा कि मैं 28 तारीख को अपनी पहली गोवा यात्रा की तैयारी कर रही हूं, मैं सभी व्यक्तियों, संगठनों और राजनीतिक दलों से बीजेपी और उनके विभाजनकारी एजेंडे को हराने के लिए एकजुट होने का आह्वान करती हूं. गोवा के लोगों ने पिछले 10 वर्षों में काफी कुछ झेला है."

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, "एक साथ, हम एक नई सरकार बनाकर गोवा के लिए एक नई सुबह की शुरुआत करेंगे जो वास्तव में गोवा के लोगों की सरकार होगी और उनकी आकांक्षाओं को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध होगी."

टीएमसी की राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच बनाने की कोशिश

तृणमूल कांग्रेस इस साल की शुरुआत में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में अपनी भारी जीत के बाद राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहुंच बढ़ाने की कोशिश कर रही है और बीजेपी शासित गोवा और त्रिपुरा में पैठ बनाने को भरपूर कोशिश में जुटी है. गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुइज़िन्हो फलेरियो जो हाल ही में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए. गोवा विधानसभा चुनाव लड़ने के अपने इरादे की घोषणा के बाद से तृणमूल कई स्थानीय नेताओं को अपने पाले में शामिल कर रही है.

पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 17 सीटों पर जीत हासिल की थी और बीजेपी को 13 सीटों पर सीमित कर दिया था. हालांकि, कांग्रेस को आश्चर्यचकित करते हुए, बीजपी ने क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन किया और दिवंगत वरिष्ठ नेता मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में सरकार बना ली थी.

आम आदमी पार्टी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में पणजी की अपनी यात्रा के दौरान कई लुभावने वादे किए हैं. प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली और स्थानीय लोगों के लिए 80% नौकरियों की घोषणा के साथ AAP ने चुनावों से पहले दाव चल दिया है. इस महीने की शुरुआत में ममता बनर्जी ने दावा किया कि कांग्रेस बीजेपी के खिलाफ लड़ाई लड़ने में बुरी तरह विफल रही है. टीएमसी का आरोप है कि बीजेपी विधानसभा चुनावों में अपनी हार को पचा पाने में विफल रही है और प्रतिशोध की राजनीति कर रही है. 

यह भी पढ़ें-

Covid Vaccine 100 Crore Shots: पीएम मोदी आज 7 वैक्सीन निर्माताओं से मिलेंगे, भविष्य की ज़रूरतों पर होगी चर्चा

J&K Terror: जम्मू-कश्मीर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, जानिए संभावित कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget