एक्सप्लोरर

West Bengal News: झाड़ग्राम में अचानक चाय की दुकान पर पहुंचीं ममता बनर्जी, बांटे पकौड़े

West Bengal News: बिरसा मुंडा जयंती पर ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. बीती शाम ही ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति से अपने एक मंत्री की टिप्पणी के लिए माफी मांगी थी.

West Bengal News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज (15 नवंबर ) बिरसा मुंडा की जयंती पर झाड़ग्राम पहुंचीं. मुख्यमंत्री वहां सड़क किनारे एक चाय की दुकान पर अपने काफिले के साथ पहुंचीं. वहां वह लोगों को चाय और पकौड़े देते हुए नजर आईं. इससे पहले उन्होंने बिरसा मुंडा की जयंती पर उनकी एक मूर्ति का अनावरण किया. उन्होंने इस बात की भी घोषणा की 5 शहरों में बिरसा मुंडा की मूर्ति लगेगी. बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्होंने आदिवासियों के साथ लोक नृत्य भी किया.

राज्य को मदद नहीं करता है केंद्र

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मौके पर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि क्या बंगाल के विकास फंड लेने के लिए मोदी सरकार के पैरों में गिरकर भीख मांगनी पड़ेगी. सालों पहले ही केंद्र से राज्य के लिए पैसे मांगे गए थे. ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र राज्य से जीएसटी के रूप में मोटा पैसा लेता है, लेकिन जब देने की बारी आती है तो वह पीछे हट जाता है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'केंद्र राज्य को योजनाओं के लिए पैसा दें, नहीं तो गद्दी छोड़ दे'.


केंद्र सरकार पर बोला हमला

झाड़ग्राम में जनसभा के दौरान सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि आदिवासियों की कोई जमीन नहीं छीन सकता है. उन्होंने आदिवासियों से कहा कि आप केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे अत्याचारों को सहन मत कीजिए. उसका मुंहतोड़ जवाब दीजिए. ममता बनर्जी जनसभा खत्म करने के बाद आदिवासियों के बेलपहाड़ी गांव भी गईं. ममता बनर्जी ने वहां की महिलाओं की समस्याओं को भी सुना. महिलाओं ने कहा कि उन्हें अभी तक पक्के मकान नहीं मिले हैं. गांववालों ने कहा कि गांव में पीने के पानी का भी समस्या है. सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि 2024 के पहले सारी समस्याओं का हल हो जाएगी. ममता बनर्जी ने वहां एक बच्चे को अपनी गोद में भी उठाया. 

राष्ट्रपति से मांगी माफी

ममता बनर्जी ने अपने एक मंत्री अखिल गिरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद उनसे माफी मांगी. ममता को आदिवासियों के वोटों का महत्व अच्छे से पता है. इस समय वह आदिवासियों की बीच अपनी पकड़ बनाने के लिए बिरसा मुंडा की जयंती पर एक दिन की छुट्टी का भी एलान किया है. पश्चिम बंगाल में करीब 7 से 8 फीसदी आदिवासी वोटर्स हैं. जंगलमहल क्षेत्र के चार विधानसभा क्षेत्रों, जिसमें बांकुड़ा, पुरुलिया, झाड़ग्राम और पश्चिमी मिदनापुर में आदिवासी समुदाय की संख्या ज्यादा है.

ये भी पढ़ें- Jharkhand News: राष्ट्रपति मुर्मू ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, PM मोदी बोले- विरासत से सीखकर भविष्य को आकार देना है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के 1 नवंबर के प्रदर्शन में क्या शामिल होगी CJP? खरगे ने दिया जवाब
कांग्रेस के 1 नवंबर के प्रदर्शन में क्या शामिल होगी CJP? खरगे ने दिया जवाब
अर्नब से ओडिशा में हाहाकार! कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, लोगों को किया जा रहा एयरलिफ्ट
अर्नब से ओडिशा में हाहाकार! कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, लोगों को किया जा रहा एयरलिफ्ट
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
India Bloc Mock Parliament Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget