एक्सप्लोरर

Kolkata Case: ममता बनर्जी ने एक बार फिर जूनियर डॉक्टरों को बुलाया, शाम 5 बजे सीएम हाउस में होनी है बैठक

Kolkata: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों को एक बार फिर बातचीत के लिए बुलाया है. भेजे गए ईमेल के मुताबिक, आज शाम 5 बजे सीएम और डॉक्टरों के बीच बैठक होनी है. 

Kolkata Case: पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों को बातचीत के लिए पांचवी बार बुलाया है. जूनियर डॉक्टरों ने न्याय मिलने और कई बड़े अधिकारियों को हटाए जाने तक काम पर लौटने से इनकार कर दिया है. लाइव-स्ट्रीमिंग जैसे कई मुद्दों पर असहमति की वजह से राज्य सरकार और डॉक्टरों के बीच पहले की बैठकें रद्द कर दी गई थीं.

प्रदर्शनकारी डॉक्टरों को भेजे गए हालिया ईमेल में मुख्य सचिव मनोज पंत ने कहा कि डॉक्टरों को सुप्रीम कोर्ट के 9 सितंबर के निर्देश के अनुसार अपनी ड्यूटी पर लौटना होगा. पत्र में कहा गया है, 'यह पांचवीं और अंतिम बार है जब हम माननीय मुख्यमंत्री और आपके प्रतिनिधियों के बीच बैठक के लिए आपसे संपर्क कर रहे हैं. पिछले दिन की हमारी चर्चा के अनुसार हम एक बार फिर आपको माननीय मुख्यमंत्री के साथ उनके कालीघाट स्थित आवास पर खुले मन से चर्चा के लिए आमंत्रित कर रहे हैं.'

बैठक की नहीं होगी लाइव स्ट्रीमिंग
मुख्य सचिव ने इस बात पर जोर दिया कि बैठक की वीडियोग्राफी या लाइव-स्ट्रीमिंग नहीं की जा सकती है. इसी मुद्दे पर शनिवार को पिछली बैठक रद्द हो गई थी. उन्होंने कहा, 'हमें विश्वास है कि आप लोग हमारी बात से सहमत हैं. आपने एक दिन पहले मीडिया को बताया था कि बैठक की कोई लाइव स्ट्रीमिंग या वीडियोग्राफी नहीं होगी, क्योंकि मामला देश की सर्वोच्च अदालत में विचाराधीन है. इसके बजाय बैठक के विवरण को सार्वजनिक किया जाएगा.

आज शाम 5 बजे होनी है बैठक
ईमेल में आगे कहा गया है, 'बैठक की पूरी प्रक्रिया रिकॉर्ड की जाएगी और दोनों पक्षों द्वारा हस्ताक्षर किए जाएंगे.' इसमें कहा गया है, 'बैठक आज यानी 16 सितंबर 2024 को शाम 5 बजे माननीय मुख्यमंत्री के कालीघाट आवास पर निर्धारित है. पिछली चर्चा के लिए आए उसी प्रतिनिधिमंडल से अनुरोध है कि वे आज शाम 4:45 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें. हम आपकी सकारात्मक प्रतिक्रिया और उपयोगी चर्चा की आशा करते हैं.'

ममता बनर्जी के इंतजार करने वाली तस्वीरें हुईं थी वायरल
इससे पहले मुख्यमंत्री और जूनियर डॉक्टरों के बीच होने वाली बैठकों में अजीब दृश्य देखने को मिले थे. 12 सितंबर को प्रदर्शनकारी डॉक्टर मुख्य बनर्जी से मिलने के लिए राज्य सचिवालय नबन्ना गए थे, लेकिन उन्हें बताया गया कि कार्यवाही का सीधा प्रसारण नहीं किया जा सकता, इसलिए उन्होंने बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया था. इसके बाद ममता बनर्जी की जूनियर डॉक्टरों का इंतजार करने की तस्वीरें वायरल हो गईं थी.

यह भी पढ़ेंः लोकपाल की इंक्वायरी विंग: कैसे करेगी भ्रष्टाचार का पर्दाफाश और दोषियों को दंडित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल लड़की वेंटिलेटर पर, राहुल गांधी-केजरीवाल-जेपी नड्डा भी RML पहुंचे
LIVE: संसद मार्च में घायल लड़की वेंटिलेटर पर, राहुल गांधी-केजरीवाल-जेपी नड्डा भी RML पहुंचे
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
Parliament Monsoon Season Live: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
LIVE: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?

वीडियोज

CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget