लोकपाल की इंक्वायरी विंग: कैसे करेगी भ्रष्टाचार का पर्दाफाश और दोषियों को दंडित

लोकपाल में एक अध्यक्ष और अधिकतम आठ सदस्य होते हैं.
Source : PTI
लोकपाल की इंक्वायरी विंग आम जनता से मिलने वाली शिकायतों की जांच करेगी. अगर शिकायत में कोई दम होता है, तो सरकार के किसी मंत्री या अधिकारी के खिलाफ मुकदमा भी दायर किया जा सकता है.
लोकपाल एक ऐसी स्वतंत्र संस्था है जिसे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में एक अहम हथियार माना जाता है. लोकपाल कानून पारित होने के एक दशक से अधिक समय बाद अब लोकपाल ने एक इंक्वायरी विंग का गठन किया है.








