एक्सप्लोरर

BJP ने कहा- कोलकाता की स्थिति हैरतअंगेज-अभूतपूर्व, ये ममता का तानाशाह रवैया

नरसिम्हा राव ने कहा कि राज्य सरकार लंबे समय से अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक कार्य में संलिप्त है और कोलकाता पुलिस की रविवार की कार्रवाई ने सारी हदें पार कर दी.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के घटनाक्रम को लेकर बीजेपी ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. बीजेपी ने कहा है कि ममता बनर्जी शासन प्रणाली और लोकतंत्र का मखौल उड़ा रही है. कोलकाता पुलिस के अपने प्रमुख से पूछताछ करने से सीबीआई को रोके जाने के बाद बीजेपी की यह प्रतिक्रिया आई है.

ममता ने संविधान का उल्लंघन किया, जिसकी उन्होंने शपथ ली थी- बीजेपी

बीजेपी ने कहा कि राज्य सरकार की कार्रवाई संवैधानिक व्यवस्था पर सीधा हमला है और यह मुख्यमंत्री के तानाशाह रवैये को प्रदर्शित करता है. बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा, ‘‘कोलकाता का घटनाक्रम और सीबीआई जांच का प्रतिरोध हैरतअंगेज और अभूतपूर्व है और यह ममता के तानाशाह रवैये को प्रदर्शित करता है. उन्होंने उस संविधान का उल्लंघन किया है जिसकी उन्होंने शपथ ली थी.’’

नरसिम्हा राव ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चिट फंड घोटाले की जांच कर रही सीबीआई का जिक्र करते हुए कहा कि नगर पुलिस की कार्रवाई शीर्ष न्यायालय की अवज्ञा है. बीजेपी के प्रवक्ता नलिन कोहली ने राज्य में इस स्थिति को अभूतपूर्व बताया और कहा कि यह कानून व्यवस्था के पूरी तरह से ध्वस्त होने का संकेत है.

नरसिम्हा राव ने कहा कि राज्य सरकार लंबे समय से अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक कार्य में संलिप्त है और कोलकाता पुलिस की रविवार की कार्रवाई ने सारी हदें पार कर दी.

नलिन कोहली ने कहा कि यह स्पष्ट है कि ममता बनर्जी के तहत राज्य सरकार संवैधानिक उपयुक्तता (प्रोपराइटी) की दृष्टि खो चुकी है. लोग देख सकते हैं कि शासन प्रणाली, लोकतंत्र और संवैधानिक प्रोपराइटी का क्या माखौल उड़ाया जा रहा है.

TMC शासन में सांप्रदायिक घटनाओं में बढ़ोतरी- राजनाथ

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दावा किया कि सीएम ममता बनर्जी राज्य को कम समय दे रही हैं क्योंकि उनकी नजरें ‘महागठबंधन’ बनाने पर टिकी हुई हैं. राज्य में 2011 में तृणमूल कांग्रेस की सरकार आने के बाद सांप्रदायिक घटनाओं में चिंताजनक तरीके से बढ़ोतरी का आरोप लगाते हुए सिंह ने दावा किया कि जम्मू कश्मीर के अलावा पश्चिम बंगाल एकमात्र राज्य है जहां पुलिसकर्मियों पर हमले हो रहे हैं.

उन्होंने दावा किया कि गुंडागर्दी को संरक्षण मिलने से राज्य में अब मां, मानुष और माटी में से कोई सुरक्षित नहीं लगता. पश्चिम बंगाल में होने वाले वैश्विक व्यावसायिक सम्मेलन पर उन्होंने कहा कि राज्य में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिये तृणमूल कांग्रेस सरकार को कानून व्यवस्था की स्थिति सुधारने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें-

Mamata Vs CBI: केजरीवाल बोले- मोदी-शाह भारत के लिए खतरनाक, लालू बोले- ये तानाशाही का नंगा नाच

कोलकाता में CBIvsPOLICE: मोदी के खिलाफ ममता का धरना, बोलीं- देश में आपातकाल से भी बुरे हालात

कोलकाता में पुलिस कमिश्नर के घर छापा मारने आए CBI अफसरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

क्या है शारदा चिट फंड घोटाला, जिसको लेकर कोलकाता में हो रहा है बवाल?

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget