एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में नहीं जाएंगी ममता, कहा-समारोह राजनीतिक दल को नीचा दिखाने वाला नहीं होता

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में जाने से इनकार कर दिया है. ममता के मुताबिक, उन्‍होंने यह फैसला उन मीडिया रिपोर्ट्स को देखने के बाद किया है जिनमें बीजेपी के लोग दावा कर रहे थे कि बंगाल की राजनैतिक हिंसा में 54 लोग मारे गए हैं.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नहीं जाएंगी. इस बात की घोषणा उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर किया है. ममता ने कहा है कि ये समारोह लोकतंत्र का जश्न मनाने वाला होता है किसी एक राजनीतिक दल को नीचा दिखाने वाला नहीं. ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को खत लिखकर अपनी नाराजगी जाहिर की है और शपक्ष ग्रहण में शामिल न होने की वजह बताई है.

ममता बनर्जी ने लिखा, '' नए प्रधानमंत्री बनने पर नरेंद्र मोदी जी बधाई. मेरा प्लान इस संवैधानिक न्योते को स्वीकार कर शपथ ग्रण समारोह में हिस्सा लेने का था, लेकिन पिछले एक घंटे से मैं मीडिया में देख रही हूं कि बीजेपी इस बात का दावा कर रही है कि बंगाल में 54 लोगों की जान राजनीतिक हिंसा में गई. यह बिलकुल असत्य है.''

ममता बनर्जी ने आगे लिखा, ''बंगाल में किसी भी तरह की कोई राजनीतिक हत्या नहीं हुई है. यह मौत व्यक्तिगत दुश्मनी, पारिवारिक झगड़े और दूसरे विवादों के कारण हुई. इनका राजनीति से कोई संबंध नहीं, हमारे पास ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है.''

ममता बनर्जी ने कहा, '' नरेंद्र मोदी जी, माफी कीजिएगा, यही वजह है कि मैं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो सकती हूं.ये समारोह लोकतंत्र का जश्न मनाने वाला था, लेकिन किसी एक राजनीतिक दल को नीचा दिखाने वाला नहीं है. कृप्या मुझे क्षमा करें.''

आपको बता दें कि बंगाल में लोकसभा चुनाव के दौरान जमकर हिंसा हुई थी. इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता मारे भी गए थे, बीजेपी इन्हें शहीद बता रही है. बीजेपी ने नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में इन सभी 54 बीजेपी कार्यकर्ता के परिवारों को बुलाया है. जिसे बीजेपी की मिशन 2020 की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा था.

लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में क्या रहे नतीजे

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 42 में से 18 लोकसभा सीटों पर कब्जा किया. कभी लेफ्ट और अब ममता के किले में बीजेपी इस चुनाव में सेंध लगाने में कामयाब रही. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को 42 में से मात्र 22 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget