एक्सप्लोरर

Mamata Banerjee: 'INDIA' के नेतृत्व पर लालू-शरद-उद्धव का साथ मिलने पर गदगद हुईं ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?

India Alliance Leadership: ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन के नेतृत्व के लिए मिले समर्थन पर लालू यादव समेत सभी नेताओं का आभार जताया है. ममता ने सभी के प्रति सम्मान के लिए धन्यवाद दिया.

India Alliance Leadership: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व करने की मांग उठ रही है. लालू यादव, शरद पवार से लेकर संजय राउत ने भी ममता बनर्जी को प्रमुख भूमिका देने की बात कही है. इस बीच ममता बनर्जी ने इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व में बदलाव की चर्चाओं पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने इस पद के लिए उनका समर्थन करने वाले विपक्षी नेताओं को धन्यवाद दिया है.

ममता बनर्जी ने पूर्वी मेदिनीपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "मैं उन सभी नेताओं की आभारी हूं जिन्होंने मुझे सम्मानित किया है. मैं उन सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं. वे स्वस्थ रहें, उनकी पार्टी स्वस्थ रहे, भारत स्वस्थ रहे."

टीएमसी नेता का कांग्रेस पर तंज
टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि ममता एक वैकल्पिक मंच बनाने में रुचि रखती हैं जो भाजपा को हरा सके.  उन्होंने कहा" ममता बनर्जी ने यह साफ कर दिया है कि उन्हें दिल्ली में किसी 'कुर्सी' में कोई दिलचस्पी नहीं है. वह एक वैकल्पिक मंच बनाने में रुचि रखती हैं जो भाजपा को हरा सके. इंडिया गठबंधन के भीतर, पश्चिम बंगाल में हमने भाजपा को हराया है, झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में, झामुमो ने भाजपा को हराया है." कांग्रेस पर निशाना साधते हुए घोष ने कहा "हरियाणा और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में जहां भाजपा को हराने की मुख्य जिम्मेदारी कांग्रेस पर थी, वे फेल रहें, इसलिए कांग्रेस को इस बात का आत्मविश्लेषण करना चाहिए कि वे हरियाणा, महाराष्ट्र और लोकसभा चुनावों में क्यों विफल रहीं."

इंडिया गठबंधन के कामकाज पर उठाया था सवाल

ममता बनर्जी ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में अपनी भूमिका जारी रखते हुए विपक्षी मोर्चे को चलाने की दोहरी जिम्मेदारी संभाल सकती हैं, बता दें कि पिछले सप्ताह एक इंटरव्यू में ममता बनर्जी ने विपक्षी इंडिया गठबंधन के कामकाज पर सवाल उठाया था और संकेत दिया था कि अगर उन्हें मौका मिला तो वह गठबंधन की कमान संभालेंगी. इस बीच मंगलवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने इंडिया ब्लॉक के बनर्जी के संभावित नेतृत्व का समर्थन किया.

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने भी ममता बनर्जी को गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए सबसे बेहतर उम्मीदवार बताया. वहीं, संजय राउत ने सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के रूप में कांग्रेस की स्थिति को स्वीकार किया और गठबंधन को मजबूत करने के लिए बनर्जी, उद्धव ठाकरे, लालू प्रसाद, शरद पवार और अखिलेश यादव सहित कई संभावित नेताओं का सुझाव दिया. बता दें कि वर्तमान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे विपक्षी गठबंधन की अध्यक्षता करते आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 'भारत के खिलाफ जिहाद, असलहा, RDX....', PAK एक्सपर्ट का दावा इंडिया के खिलाफ यूनुस सरकार रच रही बड़ी साजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget