एक्सप्लोरर

'बेड़ियों में भारतीय, अमानवीय व्यवहार, शर्मनाक', ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को जमकर सुनाया

Mamata Banerjee On PM Modi Silence: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार को निर्वासित लोगों को ऐसे हाल में छोड़ने के बजाय उन्हें लाने के लिए अपने विमानों की व्यवस्था करनी चाहिए थी.

Mamata Banerjee On US Deportation Illegal Immigrants: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों को बेड़ियों में बांधकर वापस भेजे जाने की निंदा की और इसे ‘‘शर्मनाक’’ बताया. साथ ही उन्होंने आश्चर्य जताया कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी हालिया अमेरिकी यात्रा के दौरान इस ‘‘अमानवीय व्यवहार’’ को लेकर विरोध दर्ज कराया था.

केंद्र सरकार की तीखी आलोचना करते हुए बनर्जी ने भारतीय नागरिकों के निर्वासन पर सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाया और गरिमापूर्ण तरीके से उनकी वापसी सुनिश्चित नहीं करने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की. उन्होंने इस बात पर बल दिया कि केंद्र को सम्मान के साथ उनकी वापसी सुनिश्चित करनी चाहिए थी.

प्रधानमंत्री जी, क्या आपने विरोध दर्ज कराया?

उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग वापस लौटे, उन्हें बेड़ियों में बांधकर वापस भेजा गया. क्यों? कहा जा रहा है कि यह उनका प्रोटोकॉल है. प्रधानमंत्री जी, जब आप अमेरिका में थे (आधिकारिक यात्रा पर), तो वहां से अवैध प्रवासियों को बेड़ियों में बांधकर वापस भेजा गया. अलग-अलग देशों के लिए प्रोटोकॉल अलग-अलग नहीं हो सकते. मानवता सबसे ऊपर होनी चाहिए. लेकिन, क्या आपने (प्रधानमंत्री) इसके खिलाफ एक भी विरोध दर्ज कराया.’’

बेड़ियों में बांधकर भेजना शर्मनाक-ममता बनर्जी

ममता ने उन ‘‘अमानवीय परिस्थितियों’’ पर चिंता व्यक्त की जिनके तहत निर्वासित लोगों को भारत वापस भेजा गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के व्यवहार से बचा जा सकता था. उन्होंने मंगलवार को कहा, ‘‘निर्वासित लोगों को बेड़ियों में बांधकर वापस भेजना शर्मनाक है. यह बहुत चिंता का विषय है.’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार को निर्वासित लोगों को ऐसे हाल में छोड़ने के बजाय उन्हें लाने के लिए अपने विमानों की व्यवस्था करनी चाहिए थी.

अगर हमारे लोग होते तो...

राष्ट्रीय सुरक्षा या विदेश नीति के मुद्दों पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर सकती थी कि पश्चिम बंगाल के नागरिकों के साथ गरिमापूर्ण व्यवहार किया जाए. उन्होंने कहा, ‘‘अगर हमारे लोग तैनात होते तो हम उन्हें वापस लाने की जिम्मेदारी ले सकते थे.’’ मुख्यमंत्री का यह बयान उन खबरों की पृष्ठभूमि में आया है, जिनमें कहा गया कि पश्चिम बंगाल के लोगों सहित कई अवैध प्रवासियों को अमेरिका से भेजने के समय कठोर बर्ताव किया गया.

ये भी पढ़ें- अमेरिका ही नहीं, अब इन देशों से भी वापस भेजे जाएंगे अवैध अप्रवासी! जानें ट्रंप का एक्शन प्लान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी पर भड़का मृत TMC कार्यकर्ता का भाई, बोला - 'मैं उनसे कोई...'
ममता बनर्जी पर भड़का मृत TMC कार्यकर्ता का भाई, बोला - 'मैं उनसे कोई...'
कोलकाता एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, खतरे में थी 159 यात्रियों की जान
कोलकाता एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, खतरे में थी 159 यात्रियों की जान
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget