एक्सप्लोरर

Video: 'रिफ्रेशिंग मॉर्निंग...', सीएम ममता बनर्जी ने स्पेन के मैड्रिड में साड़ी और चप्पल में की जॉगिंग

Mamata Banerjee Spain Visit: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य में निवेश आकर्षित करने को लेकर स्पेन के दौरे पर हैं.

Mamata Banerjee Spain Visit: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की चीफ ममता बनर्जी स्पेन की यात्रा पर हैं. यहां उनका कई कार्यक्रम है. ममता कई बिजनेसमैन से मुलाकात करेंगी. इस बीच उनका मैड्रिड के पार्क में जॉगिंग करने का वीडियो सामने आया है.. 

ममता बनर्जी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''रिफ्रेशिंग मॉर्निंग (ताजा करने वाली सुबह). एक अच्छी जॉगिंग आपको आने वाले दिन के लिए ऊर्जावान बना सकती है. फिट रहें, सभी स्वस्थ रहें." 

वीडियो में बनर्जी साड़ी और चप्पल पहने हुए जॉगिंग करते हुए दिख रही हैं. इस दौरान उनके साथ अधिकारी और सुरक्षा गार्ड भी भागते दिख रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने एक और वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया. इसमें वो पियानो बजा रहीं हैं. इस बीच बनर्जी ने पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सौरभ गांगुली से भी मुलाकात की. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mamata Banerjee (@mamataofficial)

ममता बनर्जी का क्या कार्यक्रम है?
ममता बनर्जी बंगाल में निवेश को आकर्षित करने को लेकर यूएई और स्पेन का दौरा कर रही हैं. उन्होंने मंगलवार (12 सितंबर) को बताया था, ''वो तीन दिन तक मैड्रिड में रहेंगी, इस दौरान वाणिज्यिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगी और बंगाल के लोगों मिलेंगी. वहां से बार्सिलोना के लिए ट्रेन लेंगी. यहां हम ‘बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट’ (बीजीबीएस) की दो दिवसीय बैठक में भाग लेंगे. ’’

बनर्जी ने कहा कि यह पांच साल में उनका पहला विदेश दौरा होगा क्योंकि केंद्र ने उन्हें पहले आवश्यक अनुमति नहीं दी थी. उन्होंने कहा कि वह और प्रतिनिधियों का उनका दल दुबई लौटेगा, जहां बीजीबीएस पर एक बैठक और कुछ अन्य बैठकें निर्धारित हैं. उन्होंने कहा, ‘‘23 सितंबर को कोलकाता लौटने से पहले हम डेढ़ दिन दुबई में रहेंगे. ’’

ममता बनर्जी ने क्या कहा?
यह पूछे जाने पर कि क्या वह कई विश्व प्रसिद्ध फुटबॉल क्लबों का घर माने जाने वाले बार्सिलोना में अपने प्रवास के दौरान किसी फुटबॉल क्लब के पदाधिकारी से मिलेंगी, इस पर बनर्जी ने कहा, ‘‘कुछ नया होने दीजिए. मैं वहां जा रही हूं और मैं बंगाल के लिए कुछ करना चाहती हूं. ’’

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने राज्य सरकार के सूत्रों के हवाले से बताया कि बनर्जी अपने बार्सिलोना प्रवास के दौरान ला लीगा के अध्यक्ष जेवियर टेबास से मुलाकात कर सकती हैं. 

इनपुट भाषा से भी. 

ये भी पढ़ें- Watch: जब श्रीलंका के राष्ट्रपति ने ममता बनर्जी से पूछा, 'क्या विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व करने जा रही हैं', सीएम ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
'इंडिया का प्रोटेस्ट', राहुल गांधी के साथ रामलीला मैदान में मार्च करेंगी नेहा बोरा!
'इंडिया का प्रोटेस्ट', राहुल गांधी के साथ रामलीला मैदान में मार्च करेंगी नेहा बोरा!
फर्जी हेल्थ कैंप लगाकर ग्रामीणों के आधार कार्ड से बनवाते थे सिम, दो गिरफ्तार
फर्जी हेल्थ कैंप लगाकर ग्रामीणों के आधार कार्ड से बनवाते थे सिम, दो गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget