एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल: सीएम ममता बनर्जी ने नहीं दी राज्य में CAG ऑडिट करने की इजाजत

कैग का कहना है कि वो देश के परमाणु कार्यक्रमों से लेकर सेना के जहाजों की खरीद-बिक्री संबंधी बड़े मामलों का भी ऑडिट करता है तो क्या पश्चिम बंगाल सरकार की कानून व्यवस्था उससे भी ऊंची चीज है?

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में सीएजी को ऑडिट करने की इजाजत नहीं दी है. पूरे देश के आर्थिक खर्च का हिसाब किताब करने वाले कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया यानी कैग या सीएजी को पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य की कानून व्यवस्था से जुड़े खर्च और अन्य चीजों का ऑडिट करने से रोक दिया है.

सीएजी ने पश्चिम बंगाल के गृह सचिव को लिखा था पत्र

सीएजी की एकाउटेंट जनरल नमिता प्रसाद ने पश्चिम बंगाल के गृह सचिव अत्रि भट्टाचार्य को खत लिखकर जानकारी दी थी कि सीएजी पश्चिम बंगाल की 'पब्लिक आर्डर' का ऑडिट करना चाहता है. इसके तहत कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, राज्य में हथियारों के लाइसेंस, कानून व्यवस्था से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर आदि का ब्यौरा लेकर उसका ऑडिट किया जाएगा.

मतलब राज्य सरकार ने इसके लिए कितनी धनराशि ली, कितनी धनराशि आवंटित की है, कितना खर्च किया गया है और कहां-कहां किस-किस मद में किस तरह से धनराशि का इस्तेमाल किया गया है, इन सब का हिसाब सीएजी करेगा.

ऑडिट करने के पीछे कैम ने दिए ये तर्क

पहले तो गृह विभाग ने इस प्रस्ताव को नकार दिया लेकिन कैग ने दोबारा प्रस्ताव भेजा है तो मामला और उलझ गया है. सीएजी ने कहा है कि राजस्थान, केरल, असम और मणिपुर में पब्लिक ऑर्डर से संबंधित ऑडिट किया जा रहा है. पश्चिम बंगाल सरकार संविधान के दायरे से बाहर नहीं हैं. पश्चिम बंगाल की ढाई हजार किलोमीटर की सीमा अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर लगी है. ऐसे में यहां कानून व्यवस्था का पालन किस हिसाब से किया जा रहा है इसकी जांच बेहद जरूरी है.

राज्य सरकार का तर्क है कि कानून व्यवस्था संबंधी गोपनीय और संवेदनशील विषय को कैग से साझा करना ठीक नहीं है. वहीं, कैग का कहना है कि वो देश के परमाणु कार्यक्रमों से लेकर सेना के जहाजों की खरीद-बिक्री संबंधी बड़े मामलों का भी ऑडिट करता है तो क्या पश्चिम बंगाल सरकार की कानून व्यवस्था उससे भी ऊंची चीज है?

क्या ममता बनर्जी को किसी खुलासे का डर सता रहा है?

गौरतलब है कि संविधान की धारा 148, 149, 150, 151 के तहत हर तरह की सरकारी संस्थाओं के खर्च का ऑडिट सीएजी कर सकता है. लेकिन सवाल यह नहीं है कि कैग क्या कर सकता है-क्या नहीं. सवाल यह है कि क्या ममता बनर्जी को कैग के जरिए होने वाले खुलासे का डर सता रहा है या ममता बनर्जी को लगता है कि संवैधानिक संस्थाएं भी उनके काम में बाधा डाल रही हैं.

यह भी पढ़ें-

सत्यपाल मलिक J&K और लालजी टंडन बिहार के नए राज्यपाल बने

MP: मंदसौर में 7 साल की बच्ची से गैंग रेप के आरोपियों को 2 महीने के अंदर मिली सज़ा-ए-मौत

सिद्धू के समर्थन में आए पाकिस्तानी पीएम इमरान खान, अलापा कश्मीर राग

राहुल गांधी ने मां सोनिया के करीबी अहमद पटेल को दिया बर्थ-डे गिफ्ट, बनाया पार्टी कोषाध्यक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget