एक्सप्लोरर

BSF जवान की वतन वापसी पर आया CM ममता बनर्जी का रिएक्शन, कहा- 'उनकी पत्नी से तीन बार की बात, पूरे परिवार को...'

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ को पाकिस्तान से रिहा कर दिया गया और अटारी-वाघा सीमा पर भारत को सौंपा गया. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है.

BSF Jawan Purnam Kumar Shaw: भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ की देश वापसी हो गई है.  आज बुधवार (14 मई, 2025) पंजाब में अटारी-वाघा सीमा पर उन्हें भारत को सौंप दिया गया. बीएसएफ ने इसकी जानकारी दी. बीएसएफ जवान के वापस आने पर अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. 

सीएम ममता बनर्जी ने एक्स पर लिखा, "मुझे यह जानकारी पाकर बहुत खुशी हुई कि हमारे BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ को रिहा कर दिया गया है. मैं उनके परिवार के संपर्क में थी और हुगली के रिशरा में उनकी पत्नी से तीन बार बात की. आज भी मैंने उन्हें फोन किया. मेरे भाई समान जवान, उनकी पत्नी रजनी शॉ सहित उनके पूरे परिवार को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई."

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने कही ये बात

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, "आखिरकार वह घर आ गए. कई दिनों की चिंता और अनिश्चितता के बाद बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ को भारत वापस भेज दिया गया. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने व्यक्तिगत रूप से कई बार उनकी पत्नी से संपर्क किया, इस कठिन समय में उन्हें आश्वासन और सहायता प्रदान की. हम पूर्णम के इस स्थिति से पूरी तरह से उबरने की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि उन्हें अपने परिवार के बीच शांति मिलेगी."

 

बेटे की घर वापसी पर क्या बोले पिता?

बेटे की घर वापसी पर पिता भोला नाथ शॉ ने कहा, "...मैं केंद्र और राज्य सरकार का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मेरे बेटे को पाकिस्तान से रिहा करवाया और उसे वापस भारत लाया...अब जब मेरा बेटा वापस आ रहा है, तो मैं चाहूंगा कि वह एक बार फिर देश की सेवा करे..."

बीएसएफ के प्रवक्ता ने दी ये बड़ी जानकारी

बीएसएफ ने अटारी-वाघा बॉर्डर से बीएसएफ जवान की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्हें दाढ़ी, मूंछ और बिखरे बालों के साथ देखा जा सकता है. वह गोल गले की हरे रंग की टी-शर्ट पहने हुए हैं. इस बारे में बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया, "आज सुबह 10.30 बजे कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ को अटारी-वाघा सीमा पर पाकिस्तान द्वारा बीएसएफ के सुपुर्द कर दिया गया है. वे 23 अप्रैल को फिरोजपुर सेक्टर में ड्यूटी करते हुए रात करीब 11.50 बजे अनजाने में पाकिस्तान के क्षेत्र में चले गए थे और पाक रेंजर्स ने उन्हें पकड़ लिया."

ये भी पढ़ें-

फिर बसेंगे टेरेरिस्ट कैंप, मसूद के परिवार को 14 करोड़ रुपये, आतंकियों के लिए शहबाज शरीफ ने खोल दिया खजाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
CBI Action: 5 लाख की रिश्वतखोरी के आरोप में कर्नाटक KAPL के MD गिरफ्तार, छापेमारी में नकदी और सोना बरामद
5 लाख की रिश्वतखोरी के आरोप में कर्नाटक KAPL के MD गिरफ्तार, छापेमारी में नकदी और सोना बरामद
'BJP चालाकी से...', संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस, 1 घंटे की मीटिंग के बाद ऐलान
'BJP चालाकी से...', संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस, 1 घंटे की मीटिंग के बाद ऐलान

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश यादव, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
आजम की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget