एक्सप्लोरर

Mamata Banerjee Delhi Visit: ममता बनर्जी का दिल्ली दौरा आज से, क्या सोनिया गांधी के साथ होगी मुलाकात?

Mamata Banerjee's Delhi Visit: ममता बनर्जी दिल्ली में 8 अगस्त तक रहेंगी. वह गुरुवार को पार्टी के सभी सांसदों से मुलाकात करेंगी जबकि शुक्रवार को वह अन्य दलों के नेताओं से मिलेंगी.

Mamata Banerjee's Delhi Visit: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की सीएम और टीएमसी (TMS) प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) चार दिवसीय दौरे पर आज दिल्ली आंएगी. वह 8 अगस्त तक दिल्ली में रहेंगी. इस दौरान जहां वह पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) से मुलाकात करेंगी. वहीं कई राजनीतिक दलों के नेताओं से भी उनके मिलने का कार्यक्रम है. माना जा रहा है कि वह संसद भवन भी जा सकती हैं.

ममता बनर्जी गुरुवार को पार्टी के सभी सांसदों से मुलाकात करेंगी जबकि शुक्रवार को वह अन्य दलों के नेताओं से मिलेंगी. वह शनिवार को तेलंगाना, तमिलनाडु, दिल्ली, पंजाब के मुख्यमंत्रियों से मिलेंगी.

सोनिया गांधी से मुलाकात पर टिकी निगाहें 
ममता बनर्जी का दिल्ली दौरा कांग्रेस ( Congress) और तृणमूल के बीच बढ़े तनाव के मद्देनजर अहम है. सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं क्या उनकी सोनिया गांधी (Sonia Gandhi,) से मुलाकात होती है या नहीं. दरअसल पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल द्वारा उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त प्रत्याशी तय करने के दौरान सलाह-मशविरा नहीं करने के आरोप लगाए जाने के बाद उसकी कांग्रेस से तल्खी बढ़ गई है. हालांकि अब तक यह तय नहीं है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलेंगी या नहीं.

बनर्जी के दिल्ली दौरे का प्राथमिक उद्देश्य 7 जुलाई को नीति आयोग की होने वाली बैठक में हिस्सा लेना है. हालांकि, इससे पहले ममता कई मौकों पर ऐसी बैठकों में अनुपस्थित रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया था कि उसके पास (नीति आयोग) कोई वित्तीय शक्ति नहीं है और यह राज्य की योजनाओं को मदद नहीं करता. ममता दोपहर 2 बजे के करीब दिल्ली पहुंचेंगी.

पार्टी सूत्रों ने बताया कि बनर्जी के दिल्ली दौरे से टीएमसी के सांसदों का मनोबल बढ़ेगा जो भारतीय जनता पार्टी(BJP) नीत सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों की अगुवाई कर रहे हैं. उल्लेखनीय है कि तृणमूल के 27 सांसदों में राज्यसभा (Rajya Sabha) के सात सदस्य भी शामिल हैं जिन्हें निलंबित किया गया है.

यह भी पढ़ें: 

Vice Presidential Election 2022: विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के समर्थन में आई AAP और JMM, धनखड़ फिर भी आगे, जानें क्या है समीकरण?

Vice President Election 2022: धनखड़ उपराष्ट्रपति पद का चुनाव जीते तो रच देंगे इतिहास, जानिए राजस्थान से और कौन रहा है वाइस प्रेसिडेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget