एक्सप्लोरर

'...जो करना है करेंगे', ममता बनर्जी की चेतावनी, पीएम मोदी से मांगा मिलने का समय

Mamata Banerjee: टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से मिलने का समय मांगा है. इस दौरान उन्होंने ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने राज्य के लिए मनरेगा का फंड जारी नहीं किया.

Mamata Banerjee Delhi Visit: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 18 से 20 दिसंबर के बीच दिल्ली का दौरा करेंगी. इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकती है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए समय मांगा है. 

इस संबंध में ममता बनर्जी ने शनिवार (9 दिसंबर) को कहा कि उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) निधि वितरण पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए समय मांगा है. 

सांसदों के साथ पीएम मोदी से मिलना चाहते हैं ममता
उन्होंने कहा मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, "मैं 18 से 20 दिसंबर के बीच दिल्ली जा रही हूं. मैंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इन तारीखों पर उनसे मिलने का समय मांगा है. मैंने पत्र में जिक्र किया है कि मैं '100-डे वर्क स्कीम' के लिए धन वितरण को लेकर कुछ सांसदों के साथ उनसे मिलना चाहती हूं."

17 दिसंबर को दिल्ली होंगी रवाना
इस दौरान उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर प्रधानमंत्री हमसे मिलने के लिए सहमत नहीं होते हैं, तो उन्हें जो करना है करेंगे. ममता ने कहा, "हम 17 दिसंबर को दिल्ली के लिए रवाना होंगे. हम 18 से 20 दिसंबर तक उनके समय देने का इंतजार करेंगे. अगर वह नहीं झुकते, हैं, तो हम वही करेंगे जो हमे करना चाहिए .''

'केंद्र ने जारी नहीं किया फंड'
टीएमसी सुप्रीमो आरोप लगाया कि मनरेगा कार्यक्रम के तहत जो काम पहले ही हो चुका है, उसके लिए केंद्र सरकार ने अब तक राज्य सरकार को फंड जारी नहीं किया है. ममता ने पूछा कि जब अन्य राज्यों को केंद्र सरकार से पैसा मिल रहा है, तो वह पश्चिम बंगाल फंड को क्यों रोक रही है?''
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने (केंद्र सरकार) स्वास्थ्य, घर, सड़क और अस्पतालों के लिए मिलने वाला हमारे हिस्से का पैसा भी रोक दिया है. हमें उनका पैसा नहीं बल्कि अपना हिस्सा चाहिए. अगर हर राज्य को पैसा मिल रहा है, तो हमें क्यों नहीं मिल रहा है? इसीलिए मैंने उनसे (पीएम मोदी) समय मांगा है.''  

यह भी पढ़ें- शराब नीति मामले में संजय सिंह की जमानत के खिलाफ कोर्ट में ED ने कहा- 'हमारे पास सबूत, वो मास्टरमाइंड'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!
भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
Victoris ने क्यों जीता Car of the Year अवॉर्ड?
Victoris ने क्यों जीता Car of the Year अवॉर्ड?
Wall Plaster Damage: क्या कील ठोकते ही खराब हो जाती है दीवार? अपनाएं ये आसान उपाय
क्या कील ठोकते ही खराब हो जाती है दीवार? अपनाएं ये आसान उपाय
Embed widget