एक्सप्लोरर

शराब नीति मामले में संजय सिंह की जमानत के खिलाफ कोर्ट में ED ने कहा- 'हमारे पास सबूत, वो मास्टरमाइंड'

Delhi Liquor Policy Case: संजय सिंह की जमानत अर्जी ईडी ने कोर्ट में अपनी दलील पेश कीं. ईडी ने कोर्ट में कहा कि उसके पास संजय सिंह के खिलाफ कई गवाह हैं.

Delhi Liquor Policy Case: संजय सिंह की जमानत अर्जी पर शनिवार (9 दिसंबर) को राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान ईडी ने याचिका पर अपनी दलील पेश की. ईडी ने कोर्ट में कहा कि उसके पास संजय सिंह के खिलाफ कई गवाह हैं. जांच एजेंसी ने उन्हें शराब नीति का मास्टरमाइंड बताया.

ईडी ने कोर्ट को बताया कि आम आदमी पार्टी के सांसद के कहने पर ही सर्वेश मिश्रा ने पंजाब के शराब कारोबारियों से पैसे लिए थे. संजय शराब नीति को बनाने और बदले में फायदा लेने के मास्टरमाइंड हैं. हमारे पास  कैश ट्रांजेक्शनन के सबूत भी हैं, जो कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) से भी साबित होता है.

एजेंसी ने कहा की मामले में एक अन्य आरोपी समीर महेंद्रू ने भी उन्हें 3 करोड़ रुपये दिए. मामले के एक अन्य आरोपी दिनेश अरोड़ा ने भी इस बात को कबूला है. गौरतलब है कि रेस्त्रां कारोबारी दिनेश मामले में सरकारी गवाह बन चुके हैं. एजेंसी ने कहा कि एफआईआर में नाम होना और गवाहों के बयान के आधार पर सिर्फ गिरफ्तारी को गलत बताना सही नहीं है. 

'गवाह ने शुरू में नहीं लिया था नाम'
जांच एजेंसी ने कोर्ट में कहा कि मामले में गौतम मल्होत्रा, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह का नाम शुरू में नहीं आया था, क्योंकि तीनों लोग काफी प्रभवशाली हैं. इसलिए गवाह ने डर की वजह से इनके नाम पहले नहीं लिए थे, लेकिन बाद में खुद की सुरक्षा का भरोसा मिलने उन्होंने इनके नाम लिए. 

12 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई
इसके अलावा ईडी को  सर्च अभियान के दौरान उनके घर से कुछ गोपनीय दस्तावेज भी मिले थे, जिनको देखकर लगता है कि संजय सिंह ईडी के किसी कर्मचारी के जरिए उसकी जांच पर नजर बनाए हुए थे. इसके साथ ही ईडी ने अपनी दलील पूरी की. मामले में अब अगली सुनवाई 12 दिसंबर को होगी और उस दिन संजय सिंह के वकील ED की दलीलो का जवाब देंगे. 

यह भी पढ़ें- मायावती का बीएसपी सांसद दानिश अली पर बड़ा एक्शन, पार्टी से निकाला, लगे ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अभिजीत दीपके का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अभिजीत दीपके का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
Dharmendra Pradhan Resign: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार
'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन
'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget