एक्सप्लोरर

अमित शाह की अंबेडकर वाली टिप्पणी पर भड़के खरगे, गृह मंत्री से की इस्तीफे की मांग

Kharge On Amit Shah; कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर डॉ. बी.आर. अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है.

Mallikarjun Kharge Attack Amit Shah: लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर हो गई है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार (18 दिसंबर, 2024) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए आरोप लगाया कि शाह ने संसद में दलित नेता बी.आर. आंबेडकर का अपमान किया है. वहीं, भाजपा ने विपक्ष पर शाह की टिप्पणी को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया. 

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि गृह मंत्री ने बाबा साहब आंबेडकर और संविधान का अपमान किया है. मनुस्मृति और आरएसएस की उनकी विचारधारा से यह स्पष्ट है कि वह बाबा साहब अंबेडकर के संविधान का सम्मान नहीं करना चाहते. हम इसकी निंदा करते हैं और उनके इस्तीफे की मांग करते हैं. उन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए, उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. अमित शाह पर हमला करते हुए खरगे ने कहा कि भाजपा के शासन में अंबेडकर का नाम लेना अपराध हो गया है.

अंबेडकर का नाम लेना बना फैशन
अमित शाह ने मंगलवार को कहा था कि कांग्रेस ने अंबेडकर का नाम लेना फैशन बना लिया है. शाह ने कहा, "अगर उन्होंने अंबेडकर की जगह इतनी बार भगवान का नाम लिया होता तो उन्हें सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता." इसके बाद गृह मंत्री पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू के कार्यकाल का जिक्र करते हैं और बाबा साहब का अपमान करने की बात कहते हैं. 

किरेन रिजिजू ने क्या कहा?
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने बाबा साहब अंबेडकर को भारत रत्न न देकर और दो बार चुनाव में हराकर उनका अपमान किया है. रिजिजू ने कहा, "कांग्रेस पार्टी ने इतने सालों तक उन्हें भारत रत्न नहीं दिया और इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी ने साजिश के तहत बाबा साहब का अपमान किया और 1952 में उन्हें चुनाव में हराया. इसके बाद विदर्भ में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने अंबेडकर को हराया. अगर कांग्रेस ने उन्हें नहीं हराया होता तो बाबा साहब 1952 के बाद भी इस संसद का हिस्सा होते."

रिजिजू ने आगे कहा कि विपक्ष गृह मंत्री की टिप्पणियों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहा है. रिजिजू ने कहा, "शाह के राज्यसभा भाषण की एक छोटी क्लिप प्रसारित की गई, जिसमें उनकी ओर से कही गई बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया. यह गलत था. मैं इसकी निंदा करता हूं."

ये भी पढ़ें: 'नौकरी देने की जगह यूपी के युवाओं को जंग में इजरायल भेज रहे', CM योगी पर भड़कीं प्रियंका गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओवैसी ने अखिलेश को निशाने पर लिया, आजम खान के लिए मांगी दुआ, बोले- 'हम अल्लाह से...'
ओवैसी ने अखिलेश को निशाने पर लिया, आजम खान के लिए मांगी दुआ, बोले- 'हम अल्लाह से...'
सलमान को धमकी, कपिल के कैफे पर फायरिंग... कलाकारों के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, पूरी टाइमलाइन
सलमान को धमकी, कपिल के कैफे पर फायरिंग... कलाकारों के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग - टाइमलाइन
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
Explained: भगवंत मान और केंद्र सरकार का विवाद, क्या CM को विदेश जाने के लिए चाहिए MEA की परमिशन?
Explained: भगवंत मान और केंद्र सरकार का विवाद, क्या CM को विदेश जाने के लिए चाहिए MEA की परमिशन?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget