एक्सप्लोरर

'नरेंद्र मोदी फिर पीएम बने तो यह देश का आखिरी चुनाव होगा', मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा दावा

Congress Odisha Rally: मल्लिकार्जुन खरगे ने आशंका व्यक्त की कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से पीएम बनते हैं तो देश में तानाशाही होगी. उन्होंने लोगों से बीजेपी-आरएसएस से दूर रहने का आग्रह किया.

Mallikarjun Kharge Speech: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार (29 जनवरी) को आशंका व्यक्त की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर फिर से जीतते हैं तो यह देश का आखिरी चुनाव होगा. उन्होंने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव लोगों के लिए लोकतंत्र को बचाने का आखिरी मौका है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक रैली को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ''अगर नरेंद्र मोदी एक और चुनाव जीतते हैं, तो देश में तानाशाही होगी.'' वह ओडिशा के भुवनेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. कांग्रेस अध्यक्ष ने लोगों से बीजेपी और आरएसएस से दूर रहने का आग्रह करते हुए आरोप लगाया कि वे जहर के समान हैं.

क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ''आपको और एक बात कहता हूं, ये आखिरी चुनाव है. अगर मोदी जी फिर से आ गए तो चुनाव नहीं होने देंगे. देश में तानाशाही आ जाएगी. 

उन्होंने लोगों से कहा, ''मानो या न मानो, अभी भी देख रहे हम, परसों ही हमारे पास के एक नेता को उधर लेकर गए...'' उन्होंने कहा, ''देखो, एक-एक को नोटिस देना, डराना, धमकाना- उसकी दोस्ती अगर नहीं छोड़ेंगे, फिर हम देख लेंगे.''

मल्लिकार्जुन खरगे बोले- रूस में इलेक्शन जैसा होगा हाल

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''डरकर कोई दोस्ती छोड़ रहा है, कोई पार्टी छोड़ रहा है, कोई गठबंधन छोड़ रहा है, अरे, इतने डरपोक लोग अगर रहे तो क्या ये मुल्क बचेगा, क्या ये संविधान बचेगा, क्या ये डेमोक्रेसी बचेगी, इसलिए ये आखिरी चांस है आपको वोट देने का. इसके बाद कोई वोट नहीं देगा क्योंकि रूस में पुतिन का जो प्रेसिडेंट इलेक्शन होता है, वैसा ही होता चला जाएगा.''

उन्होंने कहा, ''ध्यान में आ रहा है आपको, इसके बाद नो चुनाव, वो अपनी ताकत के ऊपर चलाएंगे, चुनकर आएंगे... तो संविधान की रक्षा करना, डेमोक्रेसी की रक्षा करना इलेक्शन बार-बार होना, इसकी जिम्मेदारी आपके ऊपर है. आप अगर चाहते हो तो डेमोक्रेसी बच सकती है. अगर आप नहीं चाहते हो, गुलाम रहना चाहते हो तो फिर आपकी मर्जी.''

नीतीश कुमार पर ये बोले कांग्रेस अध्यक्ष

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए में लौटने पर मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया कि इसका चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के महागठबंधन छोड़ने से हम कमजोर नहीं होंगे. उन्होंने कहा, ''हम बीजेपी को हराएंगे.''

यह भी पढ़ें- CAA कानून लागू होने से क्या होगा, इससे जुड़े विवाद कौन से हैं, जानिए 10 बड़े सवालों के जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget