एक्सप्लोरर

Congress Presidential Election: शशि थरूर का कांग्रेस पार्टी को लेकर दिए गए बयान पर खड़गे ने कुछ यूं दिया जवाब

Press Confrence: मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया, "मेरी पार्टी में ब्लॉक कांग्रेस है, डीसीसी है, पीसीसी है, एआईसीसी है, इलेक्शन कमिटी है, वर्किंग कमिटी है, पार्लियामेंट्री बोर्ड है.

Congress Presidential Election: कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव (Congress Presidential Election) लड़ रहे मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने एबीपी न्यूज के शो प्रेस कॉन्फेंस (Press Conference) में अपनी दावेदारी और शशि शरूर पर बातचीत की. मल्लिकार्जुन खड़गे से बातचीत के दौरान कई सवाल पूछे गए, जिसके उन्होंने बिल्कुल सधे हुए अंदाज में जवाब दिए. वहीं, शशि थरूर (Shashi Tharoor) के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मैं किसी पर व्यक्तिगत तौर पर कोई टिप्पणी (Comment) नहीं करूंगा. 

सवाल: थरूर ने कहा कि कांग्रेस में निर्णय ऊपर से लिए जाते थे, इसे बदलने का वक्त आ गया है?

जवाब: इस पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मैं उनके (शशि थरूर) बयान पर जवाब देने यहां नहीं बैठा हूं. मैं अपनी बात रखूंगा. उन्होंने आगे कहा, "मेरी पार्टी में ब्लॉक कांग्रेस है, डीसीसी है, पीसीसी है, एआईसीसी है, इलेक्शन कमिटी है, वर्किंग कमिटी है, पार्लियामेंट्री बोर्ड है. ये डी-सेंट्रलाइजेशन नहीं है तो क्या है. मैं उनके विषय में अपनी बात कुछ नहीं रखना चाहता."

सवाल: पार्टी को पुनर्जीवित करने में फिर आपका क्या रोडमैप क्या होगा?

जवाब: मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पुनर्जीवित करने के लिए उदयपुर का चिंतन-मंथन का सेमिनार किया था. मैं उदयपुर चिंतन में घोषणा की गई बातों को लागू करूंगा. उसमें सब कुछ है.

सवाल: क्या गांधी परिवार का कंट्रोल पार्टी में पहले जैसा रहेगा?

जवाब: खड़गे ने कहा कि गांधी परिवार के लोगों अपना योगदान कांग्रेस पार्टी के लिए दिया है, वह कांग्रेस पार्टी के नाते दिया है. गांधी परिवार कांग्रेस पार्टी का अंग है. उन्होंने आगे कहा कि लोग क्या कर रहे हैं, उनको अलग कर रहे हैं, कांग्रेस को अलग कर रहे हैं. गांधी परिवार से चुनाव के वक्त कांग्रेस को बहुत फायदा मिलता है.

सवाल: आप गांधी परिवार की क्या भूमिका तय करेंगे?

जवाब: कांग्रेस नेता (Congress Leader) ने कहा कि गांधी परिवार पार्ट ऑफ कांग्रेस पार्टी (Gandhi Family is A Part of Congress Party) है. कांग्रेस पार्टी में उनका बड़ा रोल रहेगा, क्योंकि 22 साल उन्होंने पार्टी चलाई है. सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को हर राज्य में लाखों लोग व्यक्तिगत जानते हैं. खड़गे (Mallikarjun Kharage) ने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने 6-7 राज्यों में कांग्रेस की सरकार (Congress Government) लाई. सभी जानते हैं कि हमारी सरकार कैसे गिरी. उन्होंने (BJP) हमारे विधायकों को खरीद कर (Horse Trading) सरकारें बना लीं. अरुणाचल प्रदेश में पूरी सरकार पलट दिया. राहुल गांधी के प्रयास से सरकार आई थी. हारे तो राहुल गांधी हारे, जीते तो उनको क्रेडिट नहीं देते हैं.

 

ये भी पढ़ें-

Himachal Pradesh Election: हिमाचल चुनाव के लिए कांग्रेस ने फाइनल किए नाम, राजीव शुक्ला बोले- कल तक आ जाएगी लिस्ट

Exclusive: क्या गांधी परिवार का अध्यक्ष न होना कांग्रेस के लिए अच्छा होगा? जानिए खड़गे का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
Xप्लेन: क्या भारत से खत्म हो रही है छुआछूत? आंकड़े, कानून और जमीनी हकीकत
Xप्लेन: क्या भारत से खत्म हो रही है छुआछूत? आंकड़े, कानून और जमीनी हकीकत
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget