एक्सप्लोरर

Indian Politics: खरगे-राहुल की हाई-प्रोफाइल मीटिंग आज, कांग्रेस संगठन में होगा बड़ा बदलाव! जानें क्या है प्लान

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अगुवाई में मंगलवार (18 मार्च) को अहम बैठक होगी, जिसमें राहुल गांधी समेत राष्ट्रीय महासचिव और प्रभारी शामिल होंगे.

Congress Strategy: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार (18 मार्च) शाम राष्ट्रीय महासचिवों और प्रभारियों की बैठक बुलाई, जिसमें राहुल गांधी भी शामिल होंगे. इस बैठक में कांग्रेस संगठन में जिला इकाई और जिला अध्यक्षों की भूमिका को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा होगी. सूत्रों के अनुसार इस नए मॉडल का पायलट प्रोजेक्ट गुजरात से शुरू किया जा सकता है.

फरवरी के तीसरे हफ्ते में महासचिवों और प्रभारियों की पिछली बैठक में तय हुआ था कि कांग्रेस जिला अध्यक्षों को नए सिरे से मजबूत करेगी. इस संबंध में मंगलवार (18 मार्च) की बैठक में आगे की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा सकता है. साथ ही जल्द ही दिल्ली में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की तीन चरणों में बैठक की तैयारी की जा रही है.

जिला अध्यक्षों की भूमिका को फिर से अहम बनाने की कोशिश

साठ के दशक में कांग्रेस संगठन में जिला अध्यक्षों का पद बेहद प्रभावशाली माना जाता था, लेकिन समय के साथ बड़े नेताओं के प्रभाव में उनकी भूमिका कमजोर होती गई. अब राहुल गांधी संगठन को नए सिरे से एक्टिव करने के लिए जिला अध्यक्षों को ज्यादा अधिकार देना चाहते हैं. उनका मानना है कि इससे कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और संगठन में विकेंद्रीकरण आएगा.

गुजरात से होगी इस नए मॉडल की शुरुआत?

सूत्रों के अनुसार इस प्रयोग की शुरुआत गुजरात से हो सकती है, जहां राहुल गांधी ने हाल ही में दो दिन बिताए थे. उन्होंने खुलकर कहा था कि गुजरात कांग्रेस में आधे लोग बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं जिससे संगठन को बड़ा नुकसान हो रहा है. माना जा रहा है कि जल्द ही गुजरात कांग्रेस में बड़े फेरबदल किए जा सकते हैं, क्योंकि राज्य में ढाई साल बाद विधानसभा चुनाव होने हैं.

गुजरात अधिवेशन में हो सकता है बड़ा ऐलान

आठ और नौ अप्रैल को गुजरात में कांग्रेस का अधिवेशन होने जा रहा है. संभावना है कि इस अधिवेशन में पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर संगठन निर्माण से जुड़ी नई रणनीतियों की घोषणा कर सकती है. माना जा रहा है कि कांग्रेस गुजरात को अपनी नई रणनीति के लिए प्रयोगशाला बना सकती है.

सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस की रणनीति

सामाजिक समीकरण साधने के लिए राहुल गांधी संविधान बचाने और जाति जनगणना जैसे मुद्दों को लेकर मुखर हैं. कांग्रेस के रणनीतिकारों को लगता है कि संगठन में नई जान आने से पार्टी की सत्ता में वापसी की संभावना बढ़ सकती है. यही वजह है कि बड़े पदों पर बदलाव के बाद अब जिला और ब्लॉक स्तर पर भी नई रणनीति लागू करने की तैयारी की जा रही है. 

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी के संकेत, दिल्ली-NCR में बदला मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget