एक्सप्लोरर

'क्या ये लोकतंत्र है', बिलकिस बानो, राम मंदिर, मोहन भागवत और हेमंत सोरेन का जिक्र कर मल्लिकार्जुन खरगे क्या कुछ बोले?

Parliament Budget Session: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जून खरगे ने शुक्रवार (2 फरवरी) को राज्यसभा में निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी कुछ नहीं बोलते.

Mallikarjun Kharge Speech: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जून खरगे ने केंद्र की मोदी सरकार पर हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी, बिलकिस बानो मामला और राम मंदिर के उद्घाटन सहित कई मुद्दों का जिक्र कर निशाना साधा. उन्होंने इस दौरान कहा कि लोकतंत्र खतरे में है.

राज्यसभा में विपक्ष के नेता खरगे ने कहा, ''झारखंड में आपने मुख्यमंत्री को ईडी से गिरफ्तार कराया. हेमंत सोरेन ने इसके बाद राज्यपाल को इस्तीफा दे दिया. सोरेन ने नई सरकार बनाने के लिए 43 विधायकों के समर्थन की बात बोली और बताया कि चंपई सोरेन को नेता चुना गया है. नए मुख्यमंत्री का नाम बताने के बाद भी राज्यपाल ने कहा कि मैं सोचता हूं कि आपके पास संख्या बल भी नहीं है.'''

उन्होंने कहा, ''अगले दिन जब फिर मुलाकात की तो कहा कि कल 12:30 बजे शपथ ले लीजिए. वहीं बिहार में नीतीश कुमार ने अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया और उनका इस्तीफा तुरंत स्वीकार भी हो गया. फिर आधे घंटे बाद उनको शपथ का वक्त भी बता दिया गया. क्या ये लोकतंत्र है.'' 

बिलकिस बानो और राम मंदिर को लेकर क्या कहा?
खरगे ने कहा कि बिलकिस बानो मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ नहीं बोलते. उन्होंने आगे कहा कि राम मंदिर में जब पीएम मोदी प्राण प्रतिष्ठा की पूजा में बैठे थे तो उनके साथ में आरएसएस के चीफ मोहन भागवत भी बैठे थे. यह वो ही मोहन भागवत है जिन्होंने कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी को दिए गए आरक्षण पर बहस कराने की मांग की थी. क्या आप भी ये चाहते हैं. 

अग्निपथ योजना को लेकर क्या कहा? 
खरगे ने कहा कि हाल ही में जनरल एमएम नरवणे ने बताया कि अग्निपथ योजना' में 75% लोगों को लेना था और 25% लोगों को रिलीज करना था, लेकिन आज स्थिति उल्टी हो गई है. आज इस योजना में 25% रिटेंशन और 75% रिलीज किया जा रहा है. वहीं बिना किसी से सलाह लिए पीएम मोदी ने ये योजना वायु सेना और नौ सेना पर भी लागू कर दी.  

महंगाई पर क्या कहा?
मल्लिकार्जुन खरगे ने महंगाई को लेकर भी केंद्र सरकार पर हमला किया. उन्होंने कहा कि टमाटर, प्याज, दूध, आटा, चावल, अरहर सभी के दाम दोगुने हो गए हैं, लेकिन मोदी सरकार महंगाई पर कभी नहीं बोलती. 

ये भी पढ़ें- 'विधानसभा में दिखेगी ताकत', रांची से हैदराबाद पहुंचे गठबंधन के विधायक, रवाना होने से पहले कहा- बिरयानी खाने जा रहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget