एक्सप्लोरर

लुई विटॉन का मफलर, कीमत और कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे, जानिए क्यों है चर्चा में?

खरगे ने अडानी मुद्दे पर पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए उन्हें 'मौनी बाबा' कह डाला. इसके जवाब में पीयूष गोयल ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया और खरगे के मफलर की कीमत पर चुटकी ली.

संसद का बजट सत्र जारी है. बुधवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का खास मफलर चर्चा में आ गया. बीजेपी ने इस मफलर को लेकर कांग्रेस और मल्लिकार्जुन खड़गे पर जमकर निशाना साधा. 

दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को अडानी-हिंडनबर्ग मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच की मांग को दोहराते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री ने कहा था न खाऊंगा, न खाने दूंगा. लेकिन हमारे देश में हर दिन मुट्ठी भर उद्योगपति अमीर होते जा रहे हैं. मोदी जी के एक करीबी मित्र की पिछले ढाई साल में संपत्ति में 14 गुना वृद्धि हुई है. साल 2014 में उनकी वैल्यू 50,000 करोड़ रुपए थी. आज उनकी कीमत एक लाख करोड़ रुपए है. संपत्ति में इतनी तेजी से वृद्धि कैसे हुई? क्या यह जादू से था?”

खरगे ने अडानी मुद्दे पर पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए उन्हें 'मौनी बाबा' कह डाला. इसके जवाब में पीयूष गोयल ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया और चुटकी लेते हुए कहा, "खड़गे जी ने आज लुई विटन का मफलर पहन रखा है, क्या हमें इस पर भी गौर करने के लिए एक संयुक्त समिति का गठन करना चाहिए? क्या हमें पता लगाना चाहिए कि ये मफलर कहां से मिला, उन्हें किसने दिया और इसकी कीमत कितनी थी? 

बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने मफलर के प्राइस की एक तस्वीर भी शेयर की. इस तस्वीर में जहां पीएम प्लास्टिक की रिसाइकल बोतलों से बनी जैकेट पहने दिख रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ खरगे 56 हजार के मफलर में नजर आ रहे हैं. पूनावाला ने अपने ट्वीट में खरगे पर पलटवार करते हुए लिखा, 'स्वाद अपना अपना, संदेश अपना अपना... कोई फैसला नहीं कर रहा.'

'लुई विटॉन का स्कार्फ पहनकर गरीबी पर बात'

पूनावाला ने आगे कहा, 'अगर वे लुई विटॉन का स्कार्फ या बरबरी की टी-शर्ट पहनते हैं और गरीबी के बारे में बोलते हैं तो कोई समस्या नहीं है. यह उनकी मानसिकता है.' उल्लेखनीय है कि इससे पहले, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की 'बरबरी टी-शर्ट' की आलोचना की गई थी.

'बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी'

खरगे के मफलर की बहस में फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री भी कूद पड़े. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'अगर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे लुई विटॉन का स्कार्फ अपने दिल के इतने करीब पहन रहे हैं, तो क्या हमें यह मान लेना चाहिए कि कांग्रेस के LV (कंपनी) हित में हैं? क्रोनी कैपिटलिज्म? बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी...'

गौरतलब है कि पीएम मोदी की सदरी जैकेट उन्हें सोमवार को बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक के दौरान इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने भेंट की. जैकेट प्लास्टिक की बोतलों को रिसाइकल कर बनाई गई है.

क्या है मामला

दरअसल बुधवार यानी 7 फरवरी को बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे अपने मफलर के कारण चर्चा में आ गए. उन्होंने धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस के दौरान जो मफलर पहना था उसकी बीजेपी नेताओं ने जमकर आलोचना की. 

क्यों महंगा है लूई वीटॉन ब्रैंड

लूई वीटॉन दुनिया के प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय फैशन हाउसों में से एक है. लक्जरी ब्रैंड लुई विटन (Louis Vuitton) का एक एक प्रोगक्ट इतना महंगा होता कि इसका इस्तेमाल ज्यादा फिल्म स्टार या बिजनेस मैन ही कर पाते हैं. इस लग्जरी डिज़ाइनर बैग की कीमत इतनी ज्यादा होती है कि इसकी कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे. 

लूई वीटॉन ब्रांड और प्रसिद्ध एलवी (LV) मोनोग्राम दुनिया के सबसे कीमती ब्रांडों में शामिल हैं. मिलवार्ड ब्राउन के 2010 के अध्ययन के मुताबिक, लूई वीटॉन ठीक वेल्स फार्गो के बाद और जिलेट से पहले दुनिया का 29वां लग्जरी ब्रांड है. 

टीएमसी सांसद भी हो चुकी हैं ट्रोल

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब संसद में लुई विटॉन का जिक्र किया गया है. पिछले साल, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा को लोकसभा में मूल्य वृद्धि पर चर्चा के दौरान अपने लुई विटॉन बैग को "छिपाने" की कोशिश करने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था.

उस समय, पूनावाला ने सोशल मीडिया पर 12-सेकंड का एक वीडियो साझा किया था, जिसमें टीएमसी सांसद को अपने हैंड बैग को अपनी तरफ से उठाते हुए और डेस्क के नीचे फर्श पर रखते हुए देखा गया, जबकि उस वक्त वह मूल्य वृद्धि पर बात कर रही थीं. 

सोशल मीडिया पर भी जमकर हो रहे ट्रोल 

मल्लिकार्जुन खरगे के 56 हजार के मफलर को लेकर ना सिर्फ बिजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं. यूजर्स का दावा है कि जिस खास स्कार्फ को पहने खरगे नजर आ रहे हैं वह लूई वीटॉन (Louis Vuitton) की है और इसकी कीमत 56 हजार रुपये है.

सोशल तमाशा नाम के एक यूजर ने कांग्रेस नेता खरगे को ट्रोल करते करते हुए ट्वीट किया और कहा, 'फर्क साफ़ है पीएम मोदी ने प्लास्टिक बोतलों से बनी  मेक इन इंडिया जैकेट पहनी है और खरगे ने 85 हजार की LOUIS VUITTON की विदेशी शॉल. 

 

एक अन्य यूजर ने कहा कि एक तरफ जहां मल्लिकार्जुन खरगे गरीबी की बात कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ 56 हजार का मफलर पहन रहे हैं. इससे बड़ा ढ़ोंग क्या हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु मैसूर एक्सप्रेसवे पर भरे ट्रैफिक में परिवार पर हमला, डैशकैम में कैद हुई पूरी वारदात
बेंगलुरु मैसूर एक्सप्रेसवे पर भरे ट्रैफिक में परिवार पर हमला, डैशकैम में कैद हुई पूरी वारदात
बगावत और पार्टी में टूट से जूझ रही TMC को बड़ी राहत, सड़कों पर दिखेगा ममता का दम, अब क्या करेंगे शुभेंदु अधिकारी?
बगावत और पार्टी में टूट से जूझ रही TMC को बड़ी राहत, सड़कों पर दिखेगा ममता का दम, अब क्या करेंगे शुभेंदु?
Delhi Green Mission : दिल्ली की तस्वीर बदलने का ऐलान! रिज को मिला कानूनी कवच, अमित शाह ने खोला 1 करोड़ पेड़ों का मेगा प्लान
दिल्ली की तस्वीर बदलने का ऐलान! रिज को मिला कानूनी कवच, अमित शाह ने खोला 1 करोड़ पेड़ों का मेगा प्लान
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget