एक्सप्लोरर

खरगे ने पीएम मोदी को बताया खतरनाक आदमी, बिहार में बोले- सत्ता से हटाना चाहिए

Voter Adhikar Yatra: खरगे ने मोदा सरकार ऐसे कानून लाने का आरोप लगाया, जिसके तहत चुनाव आयोग के चेयरमैन या मेंबर कोई गड़बड़ करें तो भी उन पर FIR या क्रिमिनल केस नहीं किया जा सकता.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार (17 अगस्त 2025) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनके स्वतंत्रता दिवस भाषण को लेकर निशाना साधा. खरगे ने उन्हें बहुत खतरनाक आदमी बताते हुए कहा कि पीएम मोदी को सत्ता से हटा दिया जाना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि जब तक केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में है, संविधान खतरे में है और लोगों के अधिकार सुरक्षित नहीं हैं.

'एजेंट की तरह काम कर रहा चुनाव आयोग'

बिहार के सासाराम में 'वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरुआत के दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा लोगों के अधिकारों के लिए लड़ती है. उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘जब तक बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में है, संविधान खतरे में है और लोगों के अधिकार सुरक्षित नहीं हैं. वे वोट का अधिकार छीनने की कोशिश कर रहे हैं. निर्वाचन आयोग मोदी सरकार के एजेंट की तरह काम कर रहा है.’’

खरगे का आरएसएस पर निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तारीफ की और कहा कि वह पिछले 100 साल से देश की सेवा कर रहा है, लेकिन इस संगठन ने अंग्रेजों के साथ काम किया. उन्होंने उन लोगों का समर्थन किया जो भारत की आजादी के खिलाफ थे. कांग्रेस हमेशा लोगों के अधिकारों के लिए लड़ी है और आगे भी लड़ती रहेगी.’’ खरगे ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी.

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, "चुनाव आयोग मोदी सरकार का एजेंट बन गया है. मोदी सरकार 2023 में एक कानून लेकर आई. इस कानून के तहत चुनाव आयोग के चेयरमैन या मेंबर कोई गड़बड़ करें तो भी उन पर FIR या क्रिमिनल केस नहीं किया जा सकता. मतलब सरकार ने 2023 में तैयारी की और 2024 में धोखाधड़ी की. इन लोगों ने वोट चोरी की है इसलिए हमें इन चोरों को हटाना है."

ये भी पढ़ें : '7 दिन में हलफनामा नहीं दिया तो...', राहुल गांधी को चुनाव आयोग की दो टूक, कहा- देश से माफी मांगनी होगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget