एक्सप्लोरर

Mallikarjun Kharge: 'चीन पर जयशंकर का बयान उसे क्लीन चिट देने जैसा', बोले कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे

Congress on China: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व‍िदेशी मीड‍िया को हाल में इंटरव्‍यू द‍िया था ज‍िस पर चीन को लेकर भी बयान द‍िया गया था. पीएम के बयान के बाद से कांग्रेस लगातार हमला बोल रही है.

Congress on Jaishankar China Remark: कांग्रेस ने चीन के अतिक्रमण के मुद्दे पर शनिवार (13 अप्रैल) को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है.  कांग्रेस ने कहा कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर की यह कथित टिप्पणी पड़ोसी देश को एक और खुली छूट देने के समान है कि 'चीन ने हमारी किसी भी जमीन पर कब्जा नहीं किया है.'  

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा क‍ि विदेश मंत्री का ताजा बयान गलवान के बाद, प्रधानमंत्री मोदी की ओर से चीन को दी गई 'क्लीन चिट' की हू-ब-हू नकल है, जहां हमारे 20 बहादुर सैनिकों ने भारत माता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था. 

खरगे ने 'एक्स' पर कहा क‍ि 'लाल आंख' पर '56 इंच' लंबे चीनी ब्लिंकर पहने हुए, मोदी सरकार ने एक हफ्ते में दो बार चीनियों को राहत देकर, देश की संप्रभुता को ठेस पहुंचाने का काम किया है. 

उन्होंने कहा क‍ि पहले तो मोदी जी के विदेशी प्रेस को दिए इंटरव्‍यू में ऐसा हुआ जहां वह वैश्विक स्तर पर भारत का पक्ष मजबूती से नहीं रख पाए. अब, उनके विदेश मंत्री विस्तारवादी चीन को एक और क्लीन चिट दे रहे हैं. 

'व‍िपक्ष लगातार उठाता रहा चीन के अत‍िक्रमण का मुद्दा'  

खरगे ने कहा क‍ि पिछले चार साल से भारत की जनता और विपक्ष आपसे संसद में और सार्वजनिक चर्चा में चीन की ओर से हमारी सीमाओं के पास बार-बार किए जा रहे अतिक्रमण, अवैध कब्जे और सैन्य बुनियादी ढांचे के निर्माण पर अपनी आवाज बुलंद करता रहा है. बावजूद इसके आपने हमें विश्वास में लेने की जहमत नहीं उठाई. 

उन्होंने कहा कि चीन के साथ 19 दौर की द्विपक्षीय वार्ता किस लिए हुई? उन्होंने कहा क‍ि क्या इसका उद्देश्य भारत में चीनी सामानों का आयात बढ़ाना था? या चीनी निदेशकों वाली 3000 कंपनियों से पीएमकेयर निधि लेनी थी? 

'2020 से पहले की यथास्थिति क्यों नहीं लौटी?'

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा क‍ि 2020 से पहले की यथास्थिति क्यों नहीं लौटी? भारत को अभी भी देपसांग के मैदानी क्षेत्र, डेमचोक नाला और हॉट स्प्रिंग्स तथा गोगरा पोस्ट में कई गश्ती बिंदुओं तक पहुंच से क्यों वंचित रखा गया है? उन्‍होंने कहा क‍ि मोदी की चीनी गारंटी 2.0 भारत की जमीन पर कब्जा करने के लिए, चीन को 'डबल क्लीन चिट' देकर राष्ट्रीय सुरक्षा और भारत की अखंडता एवं संप्रभुता को खतरे में डालने की ये बेहद गंभीर कहानी है. 

'मोदी-शाह के बाद जयशंकर ने दी क्‍लीन च‍िट' 

काग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान में कहा कि मोदी सरकार भारत के खिलाफ आक्रामकता के लिए चीन को छूट देती रही है. उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री की तरफ से 19 जून, 2020 को सार्वजनिक रूप से 'क्लीन चिट' दिए जाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री ने 9 अप्रैल, 2024 और अब तीसरी 'क्लीन चिट' जयशंकर ने दी है.  

यह भी पढ़ें: Supreme Court: मेरठ में ईदगाह और मस्जिदों के बाहर नमाज पर लगी रोक! शहर काजी बोले- 'सुप्रीम कोर्ट ले जाएंगे मामला'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ladakh Tourism : लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
IRCTC New Website : अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत
अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget