एक्सप्लोरर

'PAK सीमा के पास उद्योगपति को दी जमीन', मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप

खरगे ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि मोदी सरकार ने सीमा सुरक्षा नियमों में ढील देकर एक निजी उद्योगपति को पाकिस्तान सीमा के पास रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जमीन दी है.

Mallikarjun Kharge Attack On BJP: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए केंद्र सरकार पर राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने का आरोप लगाया.

खरगे ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि मोदी सरकार ने सीमा सुरक्षा नियमों में ढील देकर एक निजी उद्योगपति को पाकिस्तान सीमा के पास रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जमीन दी है.

उन्होंने आगे लिखा, क्या सच में सरकार ने सीमा सुरक्षा नियमों में ढील दी है, जिससे अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास निजी कंपनियों को जमीन दी जा रही है? क्या सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि बांग्लादेश, चीन, म्यांमार और नेपाल से सटी सीमाओं पर भी यही नीति अपनाई गई है, जिससे सामरिक सुरक्षा को खतरा हो सकता है? यदि भविष्य में आक्रामक या रक्षात्मक सैन्य अभियानों की जरूरत पड़ी, तो यह नीति राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए कितनी सही साबित होगी?

सेना अधिकारियों की चिंताओं का हवाला
खरगे ने अपनी पोस्ट में भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की चिंताओं का भी हवाला दिया. उनके अनुसार, सैन्य विशेषज्ञों का मानना है कि सीमा के पास निजी परियोजनाओं की अनुमति देने से भारतीय सशस्त्र बलों की सुरक्षा जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और रणनीतिक बढ़त कम होगी.

खरगे 'छद्म राष्ट्रवाद' का जिक्र कर बीजेपी को घेरा
उन्होंने भाजपा के राष्ट्रवाद के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा, "भाजपा का छद्म राष्ट्रवाद एक बार फिर बेनकाब हो गया है. सरकार निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए सीमा सुरक्षा से समझौता कर रही है".

उन्होंने गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों की शहादत का जिक्र करते हुए पीएम मोदी के उस बयान की भी आलोचना की, जिसमें कहा गया था कि "कोई भी हमारी सीमा में नहीं घुसा". मल्लिकार्जुन खरगे के इन आरोपों से राजनीतिक माहौल गरमा सकता है. कांग्रेस इस मुद्दे को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ते हुए भाजपा पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है. अब देखना होगा कि भाजपा या केंद्र सरकार इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है.

यह भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia: रणवीर इलाहाबादिया की अश्लीलता के बाद सोशल मीडिया और OTT को कंट्रोल करेगी सरकार? क्या हो सकता है प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, TDP-जनसेना का YSR पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, TDP-जनसेना का YSR पर आरोप
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
Explained: मस्जिद या जैन मंदिर? तहखाने में अवशेष मिलने के दावों के बाद भरूच जुमा मस्जिद विवाद क्यों पहुंचा HC
Explained: मस्जिद या जैन मंदिर? तहखाने में अवशेष मिलने के दावों के बाद भरूच जुमा मस्जिद विवाद क्यों पहुंचा HC
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget