एक्सप्लोरर

मुख्य वजहें: 30 साल बाद योगी के गढ़ में कैसे हार गई बीजेपी?

बीजेपी की इस करारी हार के बाद सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर बीजेपी की यह स्थिति कैसे हुई? एबीपी न्यूज़ आपके इसी सवाल का जवाब बेहद आसान भाषा में लेकर आया है.

नई दिल्ली: 30 साल बाद गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ का किला ढह गया है. गोरखपुर उपचुनाव के नतीजों ने यूपी की सियासत में ये बड़ा उलटफेर किया है. योगी आदित्यनाथ लगातार 5 बार गोरखपुर से सांसद का चुनाव जीतते रहे. बीजेपी की इस करारी हार के बाद सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर बीजेपी की यह स्थिति कैसे हुई? एबीपी न्यूज़ आपके इसी सवाल का जवाब बेहद आसान भाषा में लेकर आया है.

योगी का किला ढहने की पहली वजह समाजवादी पार्टी ने निषाद समाज के प्रवीण निषाद को उम्मीदवार बनाया. गोरखपुर में निषाद समाज के सबसे ज्यादा 3.5 लाख वोटर हैं. यादव और दलियों की संख्या 2 लाख है. गोरखपुर में ब्राह्मणों की संख्या 1.5 लाख है. ये पहले से तय था कि निषाद को यादव, मुस्लिम और दलित वोटर का साथ मिलने पर बड़ा उलटफेर हो सकता है.

योगी का किला ढहने की दूसरी वजह गोरखपुर के शहरी इलाकों में कम वोटिंग हुई. गोरखपुर में कुल 47.45% वोट पड़ा. जिसमें कैम्पियरगंज में 49.43%, पिपराईच में 52.24% गोरखपुर ग्रामीण में 47.74%, गोरखपुर शहर में 37.36% और सहजनवा में 50.07% मतदान हुआ. इसका मतलब गोरखपुर शहरी वोटर योगी को वोट देने के लिए घरों से निकला ही नहीं.

योगी का किला ढहने की तीसरी वजह गोरखपुर में बीजेपी की हार की मुख्य वजह सपा और बसपा का गठबंधन भी रहा. मायावती ने अखिलेश यादव को समर्थन देने हुए अपना प्रत्याशी ही नहीं उतरा. इसका असर भी दिखा, अखिलेश यादव जीत का गुलदस्ता देने मायावती के घर भी गए. दोनों के बीच करीब 45 मिनट मुलाकात चली.

योगी का किला ढहने की चौथी वजह योगी आदित्यनाथ पांच बार लगातार इस सीट से सांसद रहे हैं. उनसे पहले महंत अवैद्यनाथ भी इस सीट से लोकसभा जा चुके हैं. ये दोनों ही लोग गोरक्षनाथ पीठ से जुड़े रहे. इस उपचुनाव में बीजेपी ने पहली बार गोरक्षपीठ से बाहर के व्यक्ति को मैदान में उतारा. एक्सपर्ट्स के मुताबिक गोरखनाथ मंदिर से प्रत्याशी ना होने से हिन्दू वोटरों का कुछ हद तक मन बदला. इस वजह से बीजेपी के कट्टर समर्थक बूछ तक भी नहीं पहुंचे.

गोरखपुर सीट का इतिहास आदित्यनाथ से पहले गोरक्षनाथ पीठ के महंत अवैद्यनाथ 1970 में निर्दलीय सांसद बने 1989 में अवैद्यनाथ हिंदू महासभा के टिकट पर चुनाव जीते. इसके बाद 1991 और 1996 में बीजेपी के टिकट पर अवैद्यनाथ ने लोकसभा का चुनाव जीता. 1998 से 2014 तक 5 बार लगातार योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से जीतते रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget