एक्सप्लोरर

'एथिक्स कमेटी में वस्त्रहरण हुआ', महुआ मोइत्रा ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिख लगाए बड़े आरोप

Cash For Query Row: सवाल पूछने के बदले पैसे लेने के मामले के आरोप में घिरी तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लेटर लिखा है.

Cash For Query: सवाल पूछने के बदले पैसे लेने के मामले के आरोप पर विवाद जारी है. इस बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लेटर लिखा. इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि आचार समिति के समक्ष पेशी के दौरान उनके साथ 'वस्त्रहरण' हुआ. उन्होंने कहा कि पैनल की बैठक में अनैतिक और अशोभनीय व्यवहार किया गया.

उन्होंने ये आरोप भी लगाया कि समिति के अध्यक्ष बीजेपी सांसद विनोद कुमार सोनकर ने मामले से संबंधित सवाल पूछने के बजाय, दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक तरीके से उनसे सवाल करके पूर्वाग्रह प्रकट किया.

दअरसल, एथिक्स कमेटी की बैठक में से महुआ मोइत्रा और बसपा सांसद दानिश अली सहित कई विपक्षी सांसद गुस्से में बाहर आ गए. दानिश अली ने कहा, ''मीटिंग में चीरहरण हुआ. अनैतिक सवाल किए गए. रात में किससे बात करती थीं...ऐसे सवाल किए गए.'' हालांकि, विनोद कुमार सोनकर ने इन आरोपों को खारिज किया.

महुआ मोइत्रा ने क्या कहा?
मोइत्रा ने पत्र में लिखा, “मैं आज बहुत व्यथित होकर आपको पत्र लिख रही हूं ताकि आपको एथिक्स कमेटी की सुनवाई के दौरान समिति के अध्यक्ष के मेरे साथ किए गए अनैतिक, घृणित और पूर्वाग्रहपूर्ण व्यवहार के बारे में जानकारी दे सकूं. मुहावरे की भाषा में कहूं तो उन्होंने समिति के सभी सदस्यों की उपस्थिति में मेरा वस्त्रहरण किया.”

उन्होंने कहा, “समिति को खुद को आचार समिति के अलावा कोई और नाम देना चाहिए क्योंकि इसमें कोई आचार और नैतिकता नहीं बची है. विषय से संबंधित प्रश्न पूछने के बजाय, अध्यक्ष ने दुर्भावनापूर्ण और स्पष्ट रूप से अपमानजनक तरीके से मुझसे सवाल पूछकर पहले से तय पूर्वाग्रह का प्रदर्शन किया. इस दौरान उपस्थित 11 सदस्यों में से पांच ने उनके शर्मनाक आचरण के विरोध में वॉकआउट किया.”

विनोद सोनकर ने क्या कहा?
मोइत्रा के आरोप और विपक्षी सांसदों के वॉकआउट के बाद विनोद सोनकर ने सफाई देते हुए कहा, ''जवाब देने के बजाए महुआ मोइत्रा ने गुस्सा करते हुए असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया.'' 

क्या मामला है?
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने हाल ही में आरोप लगाया था कि मोइत्रा ने कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से संसद में सवाल पूछने के लिए पैसे लिए हैं. इसी को देखते हुए मोइत्रा ने अडानी ग्रुप के मामले में सवाल करके पीएम मोदी की छवि खराब करने की कोशिश की. 

इसके बाद दर्शन हीरानंदानी ने भी दावा किया कि उन्होंने मोइत्रा  को पैसे और गिफ्ट दिए थे. 

इनपुट भाषा से भी.

ये भी पढ़ें- उत्तर देने की बजाय, महुआ मोइत्रा...', अनैतिक सवाल पूछे जाने के आरोपों पर क्या बोले एथिक्स कमेटी के चेयरमैन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
TMC के बागी यूसुफ पठान करेंगे खेला, कहा- 'जो नाम काटे गए, उन्हें...'
TMC के बागी यूसुफ पठान करेंगे खेला, कहा- 'जो नाम काटे गए, उन्हें...'
लाल सागर, काला सागर और होर्मुज में बचाएं…, नेवी तैनाती की PM मोदी से गुहार
लाल सागर, काला सागर और होर्मुज में बचाएं…, नेवी तैनाती की PM मोदी से गुहार
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'

वीडियोज

Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget