एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस के इलाज के लिए पहली खाने वाली दवा को मिली मंजूरी, कीमत 103 रुपये प्रति टैबलेट होगी

कंपनी के चेयरमैन ग्लेन सल्दान्हा ने कहा कि ये कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से स्वास्थ्य सेवाओं पर दवाब बढ़ रहा है. ये दवा उसे कम करने में मदद करेगी.

मुंबई: देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं. अब तक 395048 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं. दुनियाभर में इस वायरस के दवा और वैक्सीन पर रिसर्च जारी है. इस बीच महाराष्ट्र स्थित ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने इस वायरस से इलाज के लिए दवा लॉन्च की है. कंपनी ने शनिवार को एक बयान में इसकी जानकारी दी. इसकी कीमत 103 रुपये प्रति टैबलेट होगी.

कोरोना के इलाज में ये पहली खाने वाली दवा

इससे पहले शुक्रवार को कंपनी ने इस बात की जानकारी दी थी कि उसे सरकार की तरफ से एंटीवायरल दवा फैबिफ्लू के मार्केटिंग और मैन्यूफैक्चरिंग का अप्रूवल मिल गया. कंपनी ने शुक्रवार को कहा था कि उसे भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीजीसीआई) से इस दवा के विनिर्माण और विपणन की अनुमति मिल गई. कंपनी ने कहा कि फैबिफ्लू कोविड-19 के इलाज के लिए पहली खाने वाली फेविपिराविर दवा है, जिसे मंजूरी मिली है.

कंपनी के चेयरमैन का बयान

ग्लेमार्क फार्मास्युटिल्स के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक ग्लेन सल्दान्हा ने कहा, ‘‘यह मंजूरी ऐसे समय मिली है जबकि भारत में कोरोना वायरस के मामले पहले की तुलना में अधिक तेजी से बढ़ रहो हैं. इससे हमारी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली काफी दबाव में है.’’ उन्होंने उम्मीद जताई कि फैबिफ्लू जैसे प्रभावी इलाज की उपलब्धता से इस दबाव को काफी हद तक कम करने में मदद मिलेगी.

गौरतलब है कि कोरोना के इलाज के दौरान इससे पहले रेमडेसिविर और दूसरी दवाइयों का इस्तेमाल किया गया. लेकिन फैबिफ्लू पहली ऐसी दवा है जिसे खाया जा सकेगा. रेमडेसिविर के अलावा डेक्सामेथासोन नाम की दवा के भी कुछ अच्छे नतीजे सामने आए थे. डेक्सामेथासोन एक तरह का स्टेरेयॉड है. ऑक्सफॉर्ड यूनिवर्सिटी के रिसर्च में इस दवा के कुछ अच्छे नतीजे सामने आए थे.

अब फैबिफ्लू दवा को मंजूरी मिल गई है. अब देखना होगा कि ये दवा कोरोना संकट में किस तरह से मदद कर पाती है? अगर ये दवा वायरस से लड़ने में मददगार साबित होती है तो कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जल्द सफलता मिलने की उम्मीद जगेगी.

अपने ही आदेश पर दिल्ली के उपराज्यपाल का यू-टर्न, होम आइसोलेशन में रह सकेंगे कोरोना संक्रमित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस-यूक्रेन वॉर: शवों की पहचान के लिए DNA मिलान का SC ने दिया आदेश
रूस-यूक्रेन वॉर: शवों की पहचान के लिए DNA मिलान का SC ने दिया आदेश
'चुनाव हारकर अब छात्रों की...', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'चुनाव हारकर अब छात्रों की...', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
आंध्र प्रदेश: जगन मोहन रेड्डी के दौरे पर हंगामा! महिला पुलिस अधिकारी को धमकी
आंध्र प्रदेश: जगन मोहन रेड्डी के दौरे पर हंगामा! महिला पुलिस अधिकारी को धमकी
संसद की जिम्मेदारी है कि...,पप्पू यादव के प्रदर्शन पर किरेन रिजिजू का तंज
संसद की जिम्मेदारी है कि...,पप्पू यादव के प्रदर्शन पर किरेन रिजिजू का तंज

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
Embed widget