एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे भड़के तो अजित पवार ने वापस लौटाए शिवसेना के पार्षद

शिवसेना के पार्षदों को एनसीपी में शामिल किए जाने से शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे नाराज हो गए थे. एनसीपी ने पार्षदों को वापस लौटाने में ही भलाई समझी.

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में अजब गजब हो रहा है. एक पार्टी दूसरी पार्टी के पार्षदों को हथिया लेती है और फिर चंद दिनों में ही वापस भी कर देती है. कहानी शिवसेना के पांच पार्षदों की है जो पिछले हफ्ते अपनी पार्टी छोड़कर एनसीपी में चले गये थे लेकिन एनसीपी ने उन्हें वापस शिवसेना में भेज दिया.

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले की पारनेर नगर परिषद के पार्षद बुधवार की रात शिवसेना के अध्यक्ष और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलने पहुंचे. दरअसल, इन पार्षदों की घर वापसी हुई है. बीते हफ्ते इन पार्षदों को एनसीपी ने शामिल कर लिया था. एनसीपी में इनके प्रवेश करते वक्त आयोजित किए गए समारोह में एनसीपी के वरिष्ठ नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी मौजूद थे. ये पार्षद शिवसेना के स्थानीय नेतृत्व से खफा थे और बीजेपी में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन एनसीपी ने इन्हें अपने पास बुला लिया. उद्धव ठाकरे की ओर से पार्टी के सेक्रेटरी मिलिंद नार्वेकर ने अजित पवार से बात की और उन्होंने इन पार्षदों को वापस शिवसेना में भेज दिया.

ऐसा राजनीति में कम ही होता है कि किसी एक पार्टी ने दूसरी पार्टी के पार्षदों या विधायकों को तोड़ लिया हो और फिर वो उन्हें वापस भी कर दे लेकिन यहां मामला अलग था. पहले से ही ठाकरे सरकार के घटक दलों के बीच तकरार चल रही थी. ऐसे में इस घटना ने जले पर नमक छिड़कने का काम किया. इससे पहले कि बात ज्यादा बिगड़ती एनसीपी ने पार्षदों को वापस भेजने में ही अपनी भलाई समझी.

शिवसेना पार्षदों के एनसीपी में जाने से उद्धव ठाकरे काफी खफा हो गये थे. इससे गठबंधन सरकार की स्थिरता पर भी सवाल उठने लगे क्योंकि एनसीपी राज्य की ठाकरे सरकार की एक घटक दल है. इससे पहले भी लॉकडाउन और मुंबई पुलिस के अफसरों के तबादलों को लेकर शिवसेना और एनसीपी में ठन चुकी थी.

एनसीपी प्रमुख शरद पवार और उद्धव ठाकरे ने मुलाकातों के कई दौर के बाद उन मसलों को हल किया था. ऐसे में अजित पवार ने पार्षदों को लेकर ये नया बखेड़ा खड़ा कर दिया. बार-बार सरकार के घटक दलों के बीच हो रहे इन विवादों की वजह से सिय़ासी हलकों में सरकार के भविष्य को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

तीन दलों का गठबंधन कितना मजबूत है इसकी परीक्षा के मौके आगे आने वाले हैं. पहले नवी मुंबई महानगरपालिका के चुनाव होंगे और उसके बाद मुंबई महानगरपालिका के चुनाव होंगे. ये देखना दिलचस्प होगा कि ये तीनों ही पार्टियां बीजेपी के खिलाफ एक साथ गठबंधन करके ये चुनाव लड़ेंगीं या फिर अलग अलग मैदान में उतरेंगी?

महाराष्ट्र में 278 और पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित, पुलिस में अबतक आए 5713 मामले, 71 ने गंवाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 3 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 3 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली इजाजत, बस लगाई गई ये शर्त
कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली इजाजत, बस लगाई गई ये शर्त

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget